विविध

हैरानी: मुख्यमंत्री पहले दिन कोई फैंसला लेते थे तो दूसरे दिन उसे वापिस लेना पड़ता था

No Slide Found In Slider.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा के नेता झूठ बोल कर प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहें है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में भाजपा ने प्रदेश में 69 राष्ट्रीय राज मार्ग बनाने की बात कही थी,वह आज तक नही बने।अब चम्बा में रेल लाईन पहुंचाने की बात कह रहे है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठ की सभी सीमाएं लांग दी है।

No Slide Found In Slider.

आज सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा चुनाव क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी दयाल प्यारी व चौपाल के थरोच में रजनीश किमटा के पक्ष में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास पुरुष स्व वीरभद्र सिंह का अपमान किया है।उन्होंने कहा कि यह अपमान प्रदेश की अस्मिता पर है,जिसे सहन नही किया जा सकता।उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग इस अपमान का बदला 12 नव. को कांग्रेस के पक्ष में वोट डाल कर देंगे।

प्रतिभा सिंह ने देश व प्रदेश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के लिये भाजपा को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों व निर्णयों ने आज देश को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि देश गंभीर चुनौतियों से गुज़र रहा है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश 70 हजार करोड़ से अधिक के कर्ज में डूब गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश का बंटाधार कर दिया है। प्रदेश में यह पहली ऐसी सरकार थी,जिसका न तो अधिकारियों के साथ कोई समन्वय था न ही कर्मचारियों के साथ कोई तालमेल । यही वजह थी कि मुख्यमंत्री पहले दिन कोई फैंसला लेते थे तो दूसरे दिन उसे वापिस लेना पड़ता था। इसी के चलते मुख्यमंत्री को अपने कार्यकाल में कई बार मुख्य सचिव तक बदलने पड़े। प्रशासनिक व्यवस्था इतनी कमजोर की गई जिसमें इनके पूरे कार्यकाल में अधिकारियों की पूरी उठा बैठक ही चलती रही।

No Slide Found In Slider.

प्रतिभा सिंह ने कहा कि जयराम सरकार ने अपने इस कार्यकाल में पूर्व कांग्रेस सरकार के शुरू किए गए कार्यो के ही फीते काटे। उन्होंने कहा कि भाजपा का ऐसा कोई भी विकास नही है जिसके नाम पर वह लोगों से वोट मांग सकें।

प्रतिभा सिंह ने राजगढ़ में दयाल प्यारी को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह करते हुए कहा कि पार्टी के निर्णय का सभी को सम्मान करना चाहिए।

दूसरी तरफ थरोच में रजनीश किमटा के पक्ष में लोगों से एकजुट होकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चौपाल क्षेत्र की पूरी तरह अनदेखी की है,इसलिए यहां से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा इस क्षेत्र के भाजपा विधायक लोगों की उम्मीदों पर खरा नही उतर सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन बहाल की जाएगी।इसके अतिरिक्त बढ़ती महंगाई से निजात दिलाने के लिए 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी, महिलाओं को 1500 रुपए का हर महीने आय सुनिश्चित की जाएगी। 680 करोड़ की एक स्टार्टअप योजना शुरू की जाएगी जिसमें बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिये ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close