विविध

अमित शाह की वीरभद्र सिंह परिवार पर टिप्पणी की गई टिप्पणी लगी हिमाचल के लोगों के दिल में – सिंगला

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

स्व. वीरभद्र सिंह परिवार के लिए पूरा हिमाचल एक परिवार, अमित शाह की वीरभद्र सिंह परिवार पर टिप्पणी की गई टिप्पणी लगी हिमाचल के लोगों के दिल में – सिंगला

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

चारों उपचुनाव जीते और अब विधानसभा चुनाव जीतेंगे – सिंगला

 

 

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पंजाब के पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कांग्रेस नेताओं पर की गई टिप्पणी पर उन्हें आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा है कि अमित शाह ने जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री और आधुनिक हिमाचल के निर्माता स्व. वीरभद्र सिंह के परिवार पर टिप्पणी की है, उससे हिमाचल की जनता के दिलों को चोट पहुंची है और उसका जवाब प्रदेश की जनता 12 नवंबर को देगी। वे आज यहां प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

 

सिंगला ने कहा कि वीरभद्र सिंह और उनके परिवार के लिए पूरा हिमाचल एक परिवार है और ऐसे में अमित शाह की टिप्पणी हिमाचल की जनता पर की गई टिप्पणी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता ने वीरभद्र सिंह को हमेशा अपना प्यार दिया है और उसकी बदौलत वह छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता कांग्रेस पर परिवारवाद की बात करती है, लेकिन अपने घर में नहीं देखती, जहां उसने खुद परिवारबाद को बढ़ाया है और चुनाव में उतारा है।

 

विजय इंदर सिंगला ने कहा कि हिमाचल में पिछले वर्ष हुए उपचुनावों में भाजपा को करारी शिकस्त मिली थी और अब भाजपा की हिमाचल से विदाई तय है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर उपचुनाव सत्ताधारी दल के पक्ष में जाते हैं, लेकिन यहां पर ऐसा नहीं हुआ। यहां पर भाजपा सरकार की नाकामियों से कांग्रेस ने सभी उपचुनाव जीते। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने हिमाचल आकर प्रदेश की भाजपा सरकार का जिक्र नहीं किया, क्योंकि इस सरकार की कोई उपलपब्धि ही नहीं है। उन्होंने कहा कि अब हिमाचल को जनता भाजपा सरकार के खिलाफ करारी चोट करेगी और यहां पर कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है।

 

कांग्रेस नेता ने कहा कि हिमाचल में भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार नहीं दिया और जो भर्ती हुई है, उसमें पेपर लीक हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में करीब 9 लाख पंजीकृत बेरोजगार हैं और इन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने यहां पर ग्लोबल इन्वेस्टर मीट करवाई थी और 96 हजार करोड़ रुपए के एमओयू साइन किए थे, लेकिन वे जमीन पर नहीं उतरे और युवाओं को रोजगार नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि हिमाचल में बेरोजगारी की दर राष्ट्रीय दर से अधिक है।

No Slide Found In Slider.

 

सिंगला ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने हिमाचल के युवाओं से वादा किया है कि सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरियों की मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं को रोजगार देने की गारंटी दी है और इसे पार्टी पहली बैठक से ही पूरा करने पर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 10 गारंटियों से भाजपा बौखला गई है और अब हताशा में अनाप-शनाप बयानबाजी करने लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता से जो-जो वादे किए हैं, उसे वह हर हाल में पूरा करती है और भाजपा की तरह वादे करने के बाद उसे नहीं भूलती।

 

 

 

बाक्स

 

भाजपा मुद्दों से जनता का ध्यान बंटाने का कर रही प्रयास – लांबा

 

भाजपा के दुष्प्रचार और धन बल पर कांग्रेस की पैनी नजर

 

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने इस दौरान कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को गृह राज्य में मोरबी में बड़ा हादसा हुआ और 140 से अधिक लोगों की मौत हुई है, लेकिन उनके पास वहां जाने का समय नहीं है। उन्होंने कहा कि अमित शाह को चुनाव की चिंता ज्यादा है और हिमाचल आकर भी वह अपनी प्रदेश सरकार के कार्यों का जिक्र नहीं कर रहे, बल्कि कांग्रेस नेताओं पर ही बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह हिमाचल केवल गांधी परिवार के खिलाफ बोलने के लिए ही आए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाच का एक भी मुद्दा अमित शाह ने अपनी रैलियों में नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री देश की खराब हो रही अर्थव्यवस्था, महंगाई और बेरोजगारी पर भी कुछ नहीं बोले।

 

लांबा ने कहा कि आज देश में भूखमरी बढ़ी है और भारत का इसमें 107वां स्थान है। वहीं, गरीबी में 66वां स्थान है। इसके बार में केंद्रीय मंत्री कुछ नहीं बोल रहे। उनका कहना था कि अमित शाह कांग्रेस पर तो खूब बोलते हैं, लेकिन अपनी पार्टी को नहीं देखते। कांग्रेस में लोकतंत्र है और इसी की बदौलत आज मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के अध्यक्ष बने हैं। वहीं भाजपा में बिना किसी चुनाव के नागपुर के संदेश से पार्टी अध्यक्ष बनते हैं। उन्होंने गुजरात से नशे की खेप देशभर और हिमाचल आने का भी आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस राज्य में नशे की चपेट में आए युवाओं को इस दलदल से बाहर निकालेगी।

 

अलका लांबा ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है, भाजपा के नेता यहां पर धन बल और दुष्प्रचार की राजनीति शुरू करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल की जनता को मुद्दों से भटकाने के प्रयास में लगी है, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं करने देगी और इनकी ऐसी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close