विविध

अनूसूचित जाति विरोधी नहीं बीजेपी “ये आरोप सरासर गलत”

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक शिमला में संपन्न

No Slide Found In Slider.

 

 

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की एक दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक होटल हॉलिडे होम, शिमला में सम्पन्न हुई। बैठक का उद्घाटन दिप प्रज्वलित कर महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा  के पूर्व अध्यक्ष एवं नवनियुक्त राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार का मंच पे मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष  लाल सिंह आर्य ने टोपी और शॉल देकर सम्मानित किया। बैठक की प्रस्तावना भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय  लाल सिंह आर्य जी ने रखी, उन्होंने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के द्वारा अनुसूचित जाति समाज के उत्थान के लिए चलाए जा रहे योजनाओं की विस्तृत चर्चा की।  प्रस्तवना के बाद भारतिय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी  सी टी रवि जी ने सभी से अपने राजनीतिक अनुभव साझा किया। जलपान के बाद द्वितीय सत्र में भारतिय जनता पार्टी के केंद्रीय संगठक आदरणीय श्री वी सतिश जी करणीय कार्य विषय पर अपने विचार रखे। द्वितीय सत्र समाप्ति से पहले हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय  जय राम ठाकुर एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री सुरेश कश्यप जी का सम्मान पुष्पगुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  लाल सिंह आर्य ने किया।

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

 

भोजन से पूर्व प्रेस वार्ता का संचालन भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ मुकेश कुमार जी ने किया। प्रेस वार्ता को मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य जी ने संबोधित किया। प्रेसवार्ता में हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  नितिन कुमार एवं नवनियुक्त राज्यसभा सांसद आदरणीय डॉ सिकन्दर कुमार जी भी उपस्थित रहे।

 

भोजन के उपरांत तृतीय सत्र में अनुसूचित जाति मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों पे विस्तार में चर्चा हुई। अगले 3 महीने में भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व और पार्टी के द्वारा दिये गए कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। अंतिम सत्र में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री(संगठन) आदरणीय श्री बी एल संतोष जो ने संगठन कौशल विषय पर सभी का मार्गदर्शन दिया। उन्होंने अपने उदबोधन में सभी उपस्थित पदाधिकारियों के अनुभव को सुना और मोर्चा कैसे और सशक्त बने इस पर भी अपने विचार साझा किये।

 

धन्यवाद ज्ञापन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री नितिन कुमार जी ने किया। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री  संजय निर्मल ने किया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close