संस्कृति

जानिए अक्टूबर में किसका होगा राजयोग भंग

पंडि़त डोगरा ने किया आगाह अक्टूबर में किसी बड़ी राजनैतिक उथलपुथल का योग

No Slide Found In Slider.

 

 

 

। जाने माने अंक ज्योतिषी और वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा कल से शुरू हो रहे अक्टूबर माह के बारे में होने वाली राजनीतिक उथल-पुथल के बारे में भविष्यवाणी की है। उनके अनुसार अक्टूबर माह दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के लिए किसी संकट से कम नजर नहीं आ रहा है। दोनों प्रमुख दलों में अक्टूबर माह के शुरू होते ही राजनीतिक उठापटक शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में अक्टूबर महीने में किसी बड़ी हलचल के योग बन रहा है। अंक 10 का अक्टूबर महीना से शुरु होने वाला है। अक्टूबर 10 = 1 + 0 = 1 अंक सूर्य का अंक सूर्य सत्ता का कारक सूर्य और अग्रि का कारक है। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का 8 अंक जो शनि का अंक है। कांग्रेस के लिए ये महीना किसी बड़ी परेशानी में डालेगा। पंडि़त डोगरा ने कहा कि किसी का राजयोग भंग करवा देगा। किसी बड़े नेता को कोट कचेहरी मे उलझा सकता है। अपनों के द्वारा धोखे देने का योग चल रहा है। बगावत का योग बन रहा है। यह वर्ष 2022 जोकि शुक्र का अंक है, जिसका 6 अंक है। अंक 6 स्त्री का कारक है। अंक 1 व 6 आपस में शत्रु अंक हैं। किसी स्त्री के द्वारा किसी नेता को संकट का सामना करना पड़ सकता है। यहां तक कि उस नेता का राजनीतिक भविष्य संकट में आ सकता है। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी का 1 अंक है। अंक 1 का बार-बार आना द्विजन्मा योग बना रहा है। जिसके कारण भाजपा को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अक्टूबर 23 तक शनि वक्री चाल चल रहा है। जिसके कारण इस महीने बड़े उलट फेर की संभावना बनी हुई है। यहां तक कि बड़े पद पर बैठे नेताओं को भी पता नहीं चलेगा कब, क्या हो गया। बस सूचना ही मिलेगी। वक्री शनि जाते हुए कुछ नेताओं को संकट में डाल सकता है। बाकि सर्वज्ञ तो ईश्वर है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

सत्यदेव शर्मा सहोड़*

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close