विविध

मुख्यमंत्री ने जिला चम्बा के चुराह विधानसभा क्षेत्र के कोटी में खंड विकास कार्यालय खोलने की घोषणा की

No Slide Found In Slider.

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज चम्बा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र के कोटी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए कोटी में खंड विकास कार्यालय खोलने की घोषणा की।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गत दिवस मन की बात कार्यक्रम में चम्बा के मिंजर मेले का विशेष उल्लेख किया जो प्रदेश और प्रदेशवासियों के प्रति उनके स्नेह को दर्शाता है। वहीं दूसरी ओर पंजाब के एक नेता को हिमाचल के बारे में इतना कम ज्ञान है कि हाल ही मेें उन्होंने दावा किया था कि हमीरपुर जिला में मिंजर मेला मनाया जाता है और अब इस पार्टी के यही नेता राज्य के मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी में सम्पूर्ण विश्व पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है परन्तु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम और कुशल नेतृत्व में देश इस महामारी से कुशलतापूर्वक निपटा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए समयबद्ध निर्णय लिए और इस संक्रमण के विरूद्ध स्वदेशी टीका विकसित करने के लिए वैज्ञानिकों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में देश में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं ने इस वैक्सीन के संबंध में प्रदेश के लोगों को गुमराह करने की कोशिश भी की उन्होंने कहा कि टीकाकरण की पहली और दूसरी डोज लगाने में हिमाचल प्रदेश देश मेें प्रथम स्थान पर रहा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के प्रयासों की सराहना भी की है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने विकास के मामले में कम विकसित क्षेत्रों को विशेष वरीयता प्रदान करना सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चम्बा जिले को आंकाक्षी जिलों की सूची में शामिल किया गया है ताकि जिले के विकास के लिए पर्याप्त धनराशि सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पिछली प्रदेश सरकार ने अविवेकपूर्ण और अनियोजित खर्चों को पूरा करने के लिए कर्ज लेने की सभी सीमाएं पार कर दीं। उन्होंने कहा कि अब यही नेता वर्तमान प्रदेश सरकार पर विकासात्मक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कर्ज लेने पर सवाल उठा रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे विपक्ष को रास नहीं आये क्योंकि वे जानते हैं कि कांग्रेस के पास नरेन्द्र मोदी के कद का कोई भी नेता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता भी अटल टनल रोहतांग के निर्माण का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं में अपना वर्चस्व साबित करने की होड़ लगी हुई है और अब यह नेता दावा कर रहे हैं कि वे वर्तमान राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई सभी योजनाओं को बंद कर देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली राज्य सरकार ने टोपी के रंगों से राज्य को विभाजित करने का कार्य किया जबकी वर्तमान प्रदेश सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी क्षेत्र राजनीतिक पूर्वाग्रहों के कारण उपेक्षित न हो। उन्होंने कहा कि वह विकास सुनिश्चित करने के लिए राज्य के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते हैं, जबकि पिछली सरकार नेतृत्व ने विभिन्न अदालतों में मामलों को लड़ने के लिए इसका उपयोग किया था।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. हंस राज ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में चुराह विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने प्रदेश के गठन के 75 वर्ष मनाने के उपलक्ष्य में अभियान शुरू करने के लिए आकांक्षी जिला चम्बा का चयन करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्ति किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने कई वर्षों तक चंबा जिला और चुराह विधानसभा क्षेत्र को पूरी तरह से उपेक्षित रखा। उन्होंने कहा कि आज चुराह विधानसभा क्षेत्र में सभी प्रमुख कार्यालय हैं और इसका श्रेय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को जाता है।

विधायक जिया लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर नागपाल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कांता ठाकुर, अनुसूचित जाति/जनजाति निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता इस अवसर पर उपस्थित थे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close