विशेष

खास खबर: विशेष बच्चों ने इस तरह मनाया हेलेन केलर का जन्मदिवस

No Slide Found In Slider.

आज विशेष योग्यता वाले बच्चों का संस्थान ढल्ली में हेलेन केलर का जन्मदिवस मनाया गया। जिसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से निदेशक  विवेक भाटिया  ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।इसके उपरांत प्रधानाचार्य  धर्मपाल राणा जी ने मुख्य अतिथि को टोपी और मफलर देकर सम्मानित किया। दृष्टि बाधित छात्र निशांत पांडे ने मंच संचालन किया तथा हेलेन केलर के जीवन पर प्रकाश डाला। दृष्टि बाधित बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। दृष्टि बाधित छात्र रवि ने बहुत सुंदर फोक गीत प्रस्तुत किया

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

। इसके बाद श्रवण बाधित छात्रों ने भांगड़ा और नाटी प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि जी ने बच्चों की बहुत सराहना की। इसके उपरांत प्रधानाचार्य  ने मुख्य अतिथि जी के आगमन पर उनका आभार व्यक्त किया तथा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। उसके उपरांत मुख्य अतिथि श्री विवेक भाटिया जी ने बच्चों और शिक्षकों को प्रोत्साहित किया l बच्चों को हेलेन केलर के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया, जिससे बच्चों में खासा जोश भर गया।

निदेशक महोदय ने बच्चों द्वारा किए गए कार्यक्रमों को बहुत प्रोत्साहित किया। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे अद्भुत प्रतिभा के धनी हैं और भविष्य में हेलेन केलर को अपना आदर्श मानते हुए उनके नक्शे कदमों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम समापन के बाद मुख्य अतिथि जी ने संस्थान का दौरा किया। संस्थान के दौरे के बाद बच्चों के साथ दोपहर का भोजन भी किया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close