विविध

अंतर्राष्ट्रीय फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस के एशिया प्रमुख का हिमाचल दौरा

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)
अंतर्राष्ट्रीय फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस के एशिया प्रमुख उदया रेग्मी ने प्रदेश में अपने तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन राजभवन शिमला में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की तथा हिमाचल प्रदेश रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने राज्यपाल को अंतर्राष्ट्रीय फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस की सहायता से की जाने वाली गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
उन्होंने व्यावसायिक तथा सामुदायिक चिकित्सा प्रशिक्षण प्रदान करने पर भी बल दिया ताकि अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो सकें।
राज्यपाल ने उनके सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि इन कार्यक्रमों को और गति देने की आवश्यकता है तथा इसमें अंतर्राष्ट्रीय फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिला सोलन के नालागढ़ में शीघ्र ही रेड क्रॉस ब्लड बैंक खोला जाना है, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस द्वारा उपकरण व एक ब्लड कलेक्शन वैन भेंट की जानी है, जो कि सराहनीय है। राज्यपाल ने सुझाव दिया कि ऊपरी हिमाचल के लोग स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवाओं के लिए शिमला का रूख करते हैं, इसलिए यहां पर डायलिसिस की सुविधा होना आवश्यक है।
इसके उपरान्त, उदया रेग्मी ने ओक ओवर शिमला में अध्यक्ष अस्पताल कल्याण अनुभाग व सदस्य राष्ट्रीय प्रबन्ध समिति, नई दिल्ली, डॉ. साधना ठाकुर से भी भेंट की तथा हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों के सम्बन्ध में चर्चा की।
डॉ. साधना ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस की सराहना करते हुए कहा कि फेडरेशन द्वारा समय-समय पर हिमाचल प्रदेश रेड क्रॉस को सहायता प्रदान की जाती रही है, जिसमें कोविड-19 में संकटकाल के दौरान मास्क, स्वच्छता किट, ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर, ऑक्सीमीटर, साबुन इत्यादि प्रदान करना प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा इस संस्था द्वारा इस वर्ष एक एडवांस लाइफ सपोर्ट वैन व एक बेसिक लाइफ सपोर्ट वैन प्रदान की गई है।
श्री रेग्मी 22 जून को शिमला से मण्डी के लिए रवाना होंगे व जिला रेड क्रॉस बिलासपुर की गतिविधियों का अवलोकन कर 23 जून को उनका मण्डी जिला रेड क्रॉस का दौरा प्रस्तावित है। वह नालागढ़ में तैयार हो रहे ब्लड बैंक का भी निरीक्षण करेंगे।
बैठक में उनके साथ हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस के सचिव संजीव कुमार, उपाध्यक्ष अस्पताल कल्याण अनुभाग मधु सूद व मानद सचिव अस्पताल कल्याण अनुभाग डॉ. किमी सूद भी उपस्थित
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close