विविध

पुलिस भर्ती मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार न करना दुर्भाग्यपूर्ण: गौरव शर्मा* 

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

पुलिस पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपियों को भाजपा सरकार बचाना चाहती है। क्योंकि उन्हें पता है कि प्रदेश के इस बहुत बड़ी भ्रष्टाचार कांड में जो नेता और अधिकारी संलिप्त हैं वह उनके संगठन से संबंध रखते हैं।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

यह सीधा आरोप आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर लगाया है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि सरकार इस मुद्दे को दबाना चाहती है और प्रदेश की जनता का ध्यान इससे हटाना चाहती है जिसके लिए वे जश्न के नाम पर अपने बड़े केंद्रीय नेताओं को हिमाचल के कौने कौने में बुला रहे हैं और जनता का ध्यान मुद्दे से भटका रहे हैं।

उन्होंने पूछा कि आखिर ऐसा क्या कारण है कि जिस प्रिंटिग प्रेस में पुलिस का पेपर छपा अभी तक उसके मालिक को गिरफ्तार तक नहीं किया गया। क्योंकि सुनने में आ रहा है की भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता का रिश्तेदार है।उन्होंने कहा कि जिन पुलिस अधिकारियों की कमेटी ने प्रश्नों का चयन कर पेपर छपवाया आखिर इतनी बड़ी सुरक्षा के बाद वो प्रश्न पेपर कैसे लीक हो गए। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल करते हुए कहा कि बेरोजगार लोगों को गिरफ्तार करने के बजाय आखिर पुलिस के अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही जो पेपर प्रिंटिंग कमेटी में थे। कहीं उसके पकड़े जाने से सारे राज जग जाहिर न हो जाए और उनके नेताओं के नाम सार्वजनिक न हो जाएं। इसलिए उसका नाम तक नहीं लिया जा रहा है। जो बड़े रसूखदार अधिकारी सरकार के समीप है उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।न ही जिन नेताओं और पुलिस अधिकारियों के संरक्षण में बहुत बड़ा कांड हिमाचल प्रदेश में घटा उनको भी अभी तक बक्शा जा रहा है। आम आदमी पार्टी यह मांग करती है कि जल्द से जल्द इन नामों को सार्वजनिक किया जाए और हिमाचल प्रदेश के बेरोजगारों के साथ जिन लोगों ने घिनौना मजाक किया है उन पर कड़ी कारवाई कर कड़ी सजा दी जाए।

No Slide Found In Slider.

गौरव शर्मा ने कहा कि सरकार केवलमात्र असहाय,निर्बल लोग जो इस मामले से जुड़े हैं सिर्फ उन्हें पकड़कर मामले को दबाने का काम कर रही है। और इस मामले में मुख्य आरोपी को बचाने का काम कर रही है। जब तक पूरे मामले पर पर्दा फाश नहीं किया जाता तब तक आम आदमी पार्टी इस मामले पर सरकार को कठघरे में खड़ा करती रहेगी।और प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को न्याय दिलाती रहेगी।

 

 

पुलिस भर्ती जो मामला है जो पेपर लीक है उसमें अभी तक भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है आखिर क्या कारण है जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार मुख्य आरोपियों को बचाना चाहती

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close