विविध

अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक के लिए जुटे हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ता

अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक के लिए जुटे हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ता

No Slide Found In Slider.

 

 

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक आने वाली 27, 28 व 29 मई को शिमला में आयोजित होने जा रही है। इस बैठक की तैयारियों हेतु शिमला शहर के लगभग 200 कार्यकर्ता दिन रात कार्य में लगे हैं। राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक को लेकर शिमला में व्यवस्था बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी व्यवस्थाओं में लगे हुए कार्यकर्ता उपस्थित रहे बैठक में मुख्य रूप से उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय प्रताप, प्रांत संगठन मंत्री गौरव अत्री, राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक व्यवस्था प्रमुख डॉ नितिन व्यास, प्रांत मंत्री विशाल वर्मा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No Slide Found In Slider.

 

अभाविप हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मंत्री विशाल वर्मा ने इस बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा की हिमाचल प्रदेश के लिए यह बहुत ही हर्ष की विषय है की वर्ष 1982 के बाद 40 वर्षों के उपरांत अखिल भारतीय विद्यार्थी की यह बैठक इस वर्ष पुनः शिमला, हिमाचल प्रदेश में  होने जा रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वर्ष में 2 बार अपनी राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक का आयोजन करती है। इस बैठक में देश भर से अभाविप के राष्ट्रीय पदाधिकारी व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भाग लेते हैं। इस बैठक में देश भर के सम-सामहिक विषयों पर मंथन किया जाता है व आगमी योजना बनाई जाती है। हिमाचल प्रदेश के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है की इस बार की राष्ट्रीय कार्यकारी बैठक को आयोजित करने का सौभाग्य हिमाचल को मिला है।

No Slide Found In Slider.

 

प्रांत मंत्री विशाल वर्मा ने कहा कि इस बैठक के लिए सभी कार्यकर्ता उत्सुक दिख रहे हैं | उन्होंने कहा कि इस बैठक से माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। इस बैठक के लिए शिमला शहर के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रचार प्रसार, अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था,यातायात व्यवस्था व उनके स्वागत हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं की तैयारियां शिमला शहर में अप्रैल माह से कर रहे हैं। इस बैठक के लिए तैयारियों में जुटे कार्यकर्ताओं द्वारा देर रात तक दीवार लेखन, पोस्टर, झंडे इत्यादि लगाए जा रहे हैं | भोजन व्यवस्था में जुटे कार्यकर्त्ता राशन इत्यादि की व्यवस्था में लगे हैं। बैठक का संचालन अच्छे ढंग से हो इसके लिए सभी कार्यकर्त्ता जी जान से मेहनत कर रहे हैं | विशाल ने कहा कि सभी कार्यकर्त्ता इस बैठक को एक बैठक के रूप में न लेकर बल्कि एक पारिवारिक कार्यक्रम की तरह ले रहे हैं |

 

विशाल ने कहा कि इस बैठक में जब देश भर से प्रत्येक राज्यों से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कार्यकर्ता जब एक स्थान पर एकत्रित होते हैं तो एक लघु भारत का दर्शन जैसा देखने को मिलता है। विविधता में एकता का साक्षात उदाहरण हम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इस राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक में देख सकते हैं। चाहे पूर्वोत्तर भारत का क्षेत्र हो या दक्षिण भारत का क्षेत्र सभी क्षेत्रों से युवा इस बैठक में एकत्रित होकर राष्ट्रीयता के भाव के साथ भारत की शिक्षा व्यवस्था, सामाजिक चुनौतियां व भारत की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा करते हुए उनके समाधान की दिशा में आगे बढ़ने का कार्य करते हैं।

_

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close