शिक्षा

कला अध्यापकों की कमीशन द्वारा भर्ती शीघ्र शुरू करे चयन आयोग

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने कला अध्यापको की वैच वाईज भर्ती करके उन्हे नियुक्ति देने पर सी० एण्ड वी० अध्यापक संघ के जिला मण्डी के अध्यक्ष दयाराम ठाकुर ने उप शिक्षा निदेशक मण्डी अमर नाथ का आभार प्रकट किया है। जिला मण्डी में कला अध्यापकों के 66 पद वैच वाईज भर्ती द्वारा भरे गये है तथा उन्हे 25 दिनो के भीतर सम्बंधित स्कूल में अपना कार्यभार संभालना होगा। जिला अध्यक्ष दयाराम ठाकुर ने लोक सेवा आयोग हमीरपुर के अध्यक्ष, सचिव से आग्रह किया है कि कमीशन द्वारा कला अध्यापको की लिखित परीक्षा का विज्ञापन भी शीघ्र जारी करें ताकि नये सत्र में बच्चो की पढ़ाई प्रभावित न हो। क्योकि कला अध्यापकों के 820 स्वीकृत पदों में से तकरीवन प्रदेश में अभी 380 पदों पर ही वैच वाइज भर्ती के आदेश हुए हैं ,अभी तकरीवन 430 पदों पर भर्ती होनी बाकि है। इसलिए कमीशन द्वारा कला अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया भी शीघ्र आरम्भ की जाए।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close