स्वास्थ्य

23 फरवरी को राज्य में केवल 218 मामले, आज 5005

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कोविड के मामलों में तेजी से आई वृद्धि बेहद चिन्ता का विषय है और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों को प्रेरित करना चाहिए। मुख्यमंत्री आज यहां भाजपा कार्यकर्ताओं की वर्चुअल बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

ashb advt_page-0001

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गत वर्ष कोविड की पहली लहर के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के लोगों को फेस मास्क, फूड पैक और हैंड सेनेटाइजर इत्यादि प्रदान करने के लिए अथक कार्य किए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है क्योंकि इस वर्ष 23 फरवरी को राज्य में केवल 218 मामले थे लेकिन आज 5005 मामले सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि गत 45 दिनों के दौरान 10,690 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए कड़ी निगरानी तथा सावधानी आवश्यक है।

 

जय राम ठाकुर ने कहा कि लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए तथा प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर जारी की गई मानक संचालन प्रक्रियाओं को भी अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा विवाह जैसे सामाजिक समारोहों में अतिथियों की निर्धारित की गई संख्या का कड़ाई से पालन करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे वायरस को फैलने से रोकने में बड़े पैमाने पर सहायता मिलेगी।

No Slide Found In Slider.

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती को उपयुक्त तरीके से राज्य सरकार की सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कम संख्या में लोगों द्वारा सामाजिक दूरी अपनाते हुए जयन्ती मनाई जानी चाहिए तथा यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि लोगों की संख्या 200 से अधिक न होे।

 

सांसद एवं राज्य भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रदेश के लोगों को कोविड-19 वायरस से बचाव का टीका लगाने के लिए आगे आने को प्रेरित करने में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए।  

 

विधायक एवं टीकाकरण समिति की राज्य प्रभारी कमलेश कुमारी ने कहा कि 11 अप्रैल से 15 अप्रैल तक राज्य में ‘टीका उत्सव’ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए, जिससे इस वायरस से बचाव में सहायता मिलेगी।

 

स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल तथा बहुद्देशीय परियोजना एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी बैठक में मुख्यमंत्री के साथ शिमला से उपस्थित थे जबकि मंत्री, विधायक तथा पार्टी कार्यकर्ता इस बैठक में वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close