विविध

समय आ गया है कि अपने दायरे का विस्तार करते हुए हमें अन्य क्षेत्रों में भी प्रशिक्षण देना चाहिए : अनुराग ठाकुर

No Slide Found In Slider.

 

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री  अनुराग ठाकुर ने कहा, “भारत का टोक्यो ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है और हम कुछ क्षेत्रों में अच्छा कर रहे हैं। समय आ गया है कि हम अपने दायरे का विस्तार करें और अन्य क्षेत्रों में ओलंपिक के लिए खिलाडियों को प्रशिक्षित करें जहां भारतीय एथलीट अपनी क्षमता दिखा रहे हैं और जहां हम ओलंपिक में समग्र रूप से सुधार करने के लिए अधिक पदक प्राप्त कर सकते हैं। साइकिलिंग एक ऐसा क्षेत्र है, जहां काफी संभावनाएं हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से शिमला में स्थापित यह पहला साई एनसीओई (राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र) वर्ष 2028 के लिए एमटीबी और बीएमएक्स के क्षेत्रों में तैयारी कर रहे भारतीय साइकिलिंग खिलाडियों को विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा और कोचिंग प्रदान करेगा। यह भारत की खेल क्षमता को बढ़ाने के लिए एक कदम है और हम आने वाले वर्षों में इसके परिणाम देखेंगे ।”

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

इस साई एनसीओई की स्थापना के साथ, हिमाचल भारत में एमटीबी और बीएमएक्स प्रशिक्षण का पथप्रदर्शक बन गया है और दो साइकिलिंग विषयों के लिए भविष्य की विश्व चैंपियनशिप के लिए एक संभावित स्थल बन गया है। ओलंपिक स्तर की तैयारियों के लिए लगभग 200 साइकिल चालकों को प्रशिक्षित करने की क्षमता वाले एनसीओई में 1 एक्ससीओ ओलंपिक स्तर ट्रैक, विशेष सुविधाओं के साथ 1 प्रशिक्षण ट्रैक, 1 बीएमएक्स ट्रैक, 1 अत्याधुनिक इनडोर व्यायामशाला, वर्चुअल प्रशिक्षकों के साथ एक इनडोर सेटअप, 100 एथलीट, कोच और सहायक कर्मचारियों के लिए छात्रावास की सुविधा भी होगी। इसके अलावा इनडोर रिकवरी पूल, स्ट्रीम और सौना, स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग हॉल, बायोमेच लैब, फिजियोथेरेपी, एंथ्रोपोमेट्री जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ खेल विज्ञान के लिए यह एक हाई परफॉर्मेंस सेंटर होगा। यहां पर एथलीटों के प्रशिक्षण के दौरान उपयोग होने वाले ब्रीथ और लैक्टिक एनालाइजर्स, हार्ट रेट मॉनिटर, ट्रेडमिल, साइकिल एर्गोमीटर जैसे महंगे उपकरण भी उपलब्ध होंगे।

23 मार्च, 2022 को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के साथ इस विश्वस्तरीय सुविधा को स्थापित करने के लिए केंद्र और राज्य के बीच सहयोग को औपचारिक रूप दिया गया।

 

 

 

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close