ब्रेकिंग-न्यूज़

विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नयी पद्धति एवं खोज के द्वारा महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता पर बल

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

हिमाचल प्रदेश, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद के एनविस हब द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत “विज्ञान और प्रौद्योगिकी में महिलाएं और महिलाओं के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विषय पर विज्ञान उत्सव मनाया।

ashb advt_page-0001

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सतपाल धीमान, संयुक्त सदस्य सचिव हिमफोस्ट थे। उन्होंने समाज को मजबूत करने में महिलाओं की भूमिका समाज में वैज्ञानिक सोच में सुधार पर्यावरण संरक्षण और अंधविश्वासों को दूर करने आदि में महिलाओं द्वारा किए गए महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नयी पद्धति एवं खोज के द्वारा महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता पर बल दिया।

No Slide Found In Slider.

 

डॉ. मनिंदर जीत कौर, प्रधान वैज्ञानिक एवं सचिव, हिमालयन रिसर्च ग्रुप ने पर्वतीय क्षेत्र में जमीनी स्तर पर महिलाओं के आजीविका विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्व पर प्रकाश डाला |

 

डॉ कविता शर्मा, प्रधान वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, मंडी, सुंदरनगर ने अपने विचार ग्रामीण आजीविका सुरक्षा के लिए कृषि क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण व्यक्त किये तथा डॉ. आरती कश्यप, एसोसिएट प्रोफेसर,आईआईटी मंडी ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी में महिलाएं चुनौतियां विषय पर अपने अनुभव सांझा किये ।श्रीमती प्रियंका शर्मा, प्रभारी एनविस कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में डॉ. एस. एस. रंधावा, प्रधान वैज्ञानिक अधिकारी, हिमफोस्ट भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close