ब्रेकिंग-न्यूज़

बेघर मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों के बचाव एवं पुनर्वास के लिए 7 से 9 अक्तूबर तक विशेष अभियान

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

जिला शिमला में बेघर एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों के बचाव, संरक्षण एवं उचित संस्थानों में दाखिले के लिए 7 से 9 अक्तूबर, 2026 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा एवं प्राधिकरण ने दी।

No Slide Found In Slider.

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुसार यह विशेष अभियान हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य ऐसे बेघर व्यक्तियों की पहचान करना है, जो मानसिक बीमारी से पीड़ित हैं और जिन्हें तत्काल देखभाल, संरक्षण, उपचार, पुनर्वास अथवा उचित संस्थान में दाखिले की आवश्यकता है।
अभियान के माध्यम से आमजन एवं संबंधित हितधारकों को जागरूक किया जाएगा, ताकि ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाया जा सके तथा उन्हें आवश्यक सहायता एवं उचित उपचार उपलब्ध करवाया जा सके।

No Slide Found In Slider.

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से इस विशेष अभियान में सहयोग प्रदान करने तथा अपने आसपास ऐसे किसी व्यक्ति के पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना देने का आग्रह किया है। अभियान से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 01786-223605 पर संपर्क किया जा सकता है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close