विविध

नगर निगम के मेनीफेस्टो में जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शिमला नगर निगम चुनावों के लिये अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके चलते आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में मेनीफेस्टो ,घोषणा पत्र कमेटी की एक बैठक हुई। बैठक में घोषणा पत्र को लेकर आपसी विचार विमर्श किया गया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

राठौर ने नगर निगम के मेनीफेस्टो, घोषणा पत्र के प्रारूप पर चर्चा करते हुए कहा कि घोषणा पत्र में जनहित से जुड़े मुद्दों को विशेष प्रमुखता दी जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि इसमें नगर निगम में शामिल किए गए उन नए क्षेत्रों में लोगों को राहत व सुविधा देने का विशेष उल्लेख किया जाना चाहिए जिन्हें बर्तमान नगर निगम ने कुछ नही दिया है।उन्होंने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम की कार्यप्रणाली से लोग दुखी है।उन्होंने अपना कोई भी चुनावी वायदा पूरा नही किया। इसलिए इन्हें सत्ता से बाहर करने के लिये सभी को एकजुटता के साथ पूर्व में प्रदेश के चार नगर निगम चुनावों की तरह ही प्रयास करने होंगे।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

बैठक में पूर्व मंत्री कांग्रेस के उपाध्यक्ष हर्ष महाजन,पूर्व विधायक आदर्श सूद,पूर्व महापौर सोहन लाल, मनोज कुमार,सेवादल चीफ अनुराग शर्मा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत छाजटा, शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल, वेद प्रकाश ठाकुर,सुशांत कपरेट,राकेश चौहान,आनंद कौशल,युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर,एनएसयूआई के अध्यक्ष छतर सिंह,इंटक अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा,सेनराम नेगी, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा,भूपेंद्र कवंर,पूर्व पार्षद नरेंद्र ठाकुर,महेंद्र चौहान,प्रोफेसर बी.एल.बीनटा, राजेश वर्मा,पवन चौहान मौजूद थे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close