ब्रेकिंग-न्यूज़

बड़ी खबर : पटाखा फैक्टरी में अग्निकांड पर मंडलायुक्त को जांच के आदेश

मुख्यमंत्री ने ऊना में पटाखा फैक्टरी में अग्निकांड पर शोक व्यक्त किया

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

 

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना जिला के हरोली उप-मंडल के बाथू में एक पटाखा फैक्टरी में हुए अग्निकांड पर शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में छः लोगों की मृत्यु हो गई और 14 अन्य घायल हुए हैं।

ashb advt_page-0001

 

 मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित व्यक्तियों को तत्काल राहत एवं पुनर्वास प्रदान करने तथा दोषियों के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

 जय राम ठाकुर ने इस दुःखद हादसे में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता प्रदान करने की घोषणा की और पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को विशेष संदेशवाहक के माध्यम से 15-15 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं। इसी प्रकार ऊना अस्पताल में भर्ती तीन घायलों को पांच-पांच हजार रुपये प्रदान किए गए हैं।

No Slide Found In Slider.

 

मुख्यमंत्री ने इस घटना की जांच मंडलायुक्त के माध्यम से करने और उन्हें एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट जमा करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस अवैध पटाखा फैक्टरी को किराए पर भूमि देने के मामले की भी जांच की जाएगी।

 

 जय राम ठाकुर ने दिवंगत आत्माओं की शान्ति तथा पीड़ित परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (एचपीएसआईडीसी) के उपाध्यक्ष प्रोफेसर राम कुमार, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा और अन्य जिला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का निरीक्षण किया।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close