विविध

देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी दो ऐसे बड़े मुद्दे है जिससे पंजाब सहित पूरा देश परेशान

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

. हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सगंठन महामंत्री रजनीश किमटा ने कहा है कि पंजाब विधानसभा चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ हो रहा है।उन्होंने दावा किया कि पंजाब में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से चन्नी के नेतृत्व में फिर से लोकप्रिय सरकार का गठन होगा।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

पंजाब में पिछले कई दिनों से चुनाव प्रचार में डटे रजनीश किमटा ने कहा कि पंजाब पूरी तरह कांग्रेस के साथ हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के नेता व पदाधिकारी पंजाब में कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।उन्होंने कहा कि लोगों का रुझान भी कांग्रेस के प्रति है।

No Slide Found In Slider.

किमटा ने कहा कि पंजाब चुनावों में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी।उन्होंने कहा कि देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी दो ऐसे बड़े मुद्दे है जिससे पंजाब सहित पूरा देश परेशान है।उन्होंने कहा कि भाजपा इन दोनों मुद्दों पर कोई बात नही करती।लोगों का ध्यान बाटने के लिये वह ऊलजलूल बाते करती है।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हॉल ही में चार उप चुनावों में जिस प्रकार कांग्रेस को शानदार जीत हासिल हुई उससे भाजपा पूरी तरह बैकफुट पर है।हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश से भाजपा की विदाई तय है।उन्होंने कहा कि पंजाब हिमाचल प्रदेश के साथ लगता है और हिमाचल से जो भाजपा के बदलाव की हवा चली है उसके सामने पंजाब से भी भाजपा का पूरी तरह सफाया तय है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close