विविध

कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष अपनी कुर्सी बचाने में लगे है तभी अपनी राजनीति चमकाने में लगे है : जम्वाल

No Slide Found In Slider.

 

भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा की कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लेकर बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

उन्होंने कहा की मुकेश अग्निहोत्री केवल अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे है, वर्तमान में कांग्रेस की लड़ाई सड़को तक उतर आई है शायद कांग्रेस नेता को यह लड़ाई नहीं दिखती।

उन्होंने कहा की जिस प्रकार से जयराम सरकार ने शराब, खनन व वन माफिया पर नकेल कसी है वह एतिहासिक है, इस प्रकार से आज से पहले कभी नहीं हुआ। लागत है की नेता प्रतिपक्ष अपनी कुर्सी बचाने में लगे है तभी अपनी राजनीति चमकाने में लगे है।

उन्होंने कहा की हिमाचल की जनता जानती है की काम किसने किया है और लोगों को गुमराह किसने किया है।

कांग्रेस को पता है की आने वाले विधान सभा चुनावों में वो भाजपा से एक बार फिर हारने वाले है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

उन्होंने कहा की हिमाचल में केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन के तहत चम्बा जिले में सभी घरों को पेयजल कनेक्शन देने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। चंबा ज़िला में 1 लाख 21 हजार 33 घरों को नल के माध्यम से जल पंहुचा दिया गया है। इससे स्पष्ट है की प्रदेश में डबल इंजन सरकार विकास का अदबुध काम कर रही है।

उन्होंने कहा की गत चार वर्षों में ऊना जिला चहुंमुखी विकास का गवाह बना है। हमारी सरकार द्वारा ऊना में ₹1600 करोड़ के विकास कार्यों को किया जा रहा है।

उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व मे प्रदेश भाजपा सरकार प्रतिमाह 60 यूनिट विद्युत खपत पर प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं से कोई विद्युत शुल्क नहीं लेगी।

साथ ही 125 यूनिट विद्युत खपत वाले घरेलू उपभोक्ताओं से प्रति यूनिट केवल ₹1 रुपया विद्युत शुल्क लिया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं को जनता के हक के काम देखने चाहिए और फिर टिपणी करनी चाहिए।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close