विविध

पंजाब में कांग्रेस सरकार विकास और कानून व्यवस्था में फेल : जयराम ठाकुर

स्टार प्रचारक सीएम जयराम ठाकुर ने पंजाब में की चार चुनावी सभाएं

No Slide Found In Slider.

 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को बतौर स्टार प्रचारक पंजाब के मुकेरियां, गढ़शंकर, आनंदपुर साहिब और जीरकपुर में चुनावी जनसभाएं कीं। रैली में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार पंजाब में कानून व्यवस्था बनाए रखने और विकास करवाने में पूरी तरह असफल रही है। पंजाब की जनता अब कांग्रेस के झूठे वादों और घोषणाओं को स्वीकार नहीं करेगी। मतदाता इस विधानसभा चुनाव में बदलाव के लिए वोट देंगे।

No Slide Found In Slider.

मुकेरियां में भाजपा प्रत्याशी जंगीलाल महाजन के लिए चुनाव प्रचार करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पंजाब और हिमाचल का रिश्ता बड़े भाई और छोटे भाई का है। अलग होने के बावजूद हम भावनाओं के माध्यम से बेहद करीबी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा की सरकार है। अगर पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनती है ये बहुत आनंदित करने वाला होगा।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस दौरान 5 जनवरी को फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को रोके जाने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा इतिहास में ये बात हमेशा याद रखी जाएगी कि देश के प्रधानमंत्री जब किसी प्रदेश की सेवा के लिए जा रहे थे तो वहां प्रदेश सरकार का उन्हें सहयोग नहीं मिल पाया। कांग्रेस को यह महंगा पड़ेगा। अगर उस दिन प्रधानमंत्री जी 43 हजार करोड़ के उद्घाटन और शिलान्यास कर पाते तो वो पंजाब के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होते।

जयराम ठाकुर ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की उपलब्धियों, कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व का भी जिक्र किया। उन्होंने कोरोना वैक्सीन को लेकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

No Slide Found In Slider.

होशियारपुर के गढ़शंकर से भाजपा प्रत्याशी नमिषा मेहता के लिए प्रचार करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के बावजूद हिमाचल के लाहौल स्पीति जैसे सुदूर गांवों को हमने सड़क से जोड़ा। जबकि पंजाब में लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले लोग इस विस क्षेत्र का विकास नहीं करवा पाए।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पंजाब का नौजवान जो अपने जोश अपने संघर्ष के लिए जाना जाता है वो आज नशे की चपेट में है। उन्होंने कहा, ”जब मैं सीएम बना तो हमने नशे को लेकर चर्चा की तो हमने देखा कि बहुत सारे नौजवान जिन पर नशे के मामले दर्ज हुए हैं उनमें अधिकतर पंजाब और हरियाणा के थे। इस प्रदेश का इतना गौरवमयी इतिहास रहा और उसका नौजवान किस दिशा में जा रहा है, यह चिंता का विषय है। आज के समय इन नौजवानों के लिए सही रास्ता कोई दिखा सकता है तो वो नरेंद्र भाई मोदी जी का नेतृत्व दिखा सकता है।”

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने श्री आनंदपुर साहिब में भाजपा प्रत्याशी डॉ. परमिंदर शर्मा के लिए चुनाव प्रचार किया। आनंदपुर साहिब के अगमपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल को देवभूमि के नाम से जाना जाता है तो पंजाब को गुरुओं की धरती कहा जाता है।

अपने भाषण में जयराम ठाकुर ने आनंदपुर साहिब-नैना देवी रोप-वे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस रोप-वे का निर्माण शुरू होगा और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास को अधिक गति मिलती है। इसलिए जरूरी है कि पंजाब की सरकार दिल्ली के साथ चलनी चाहिए। इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मोहाली के जीकरपुर में भी बीजेपी प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close