विशेष

EXCLUSIVE: कोविड काल में शिमला , कांगड़ा में सबसे ज्यादा प्रताड़ित महिलाओं का ग्राफ आया सामने

महिला आयोग की रिपोर्ट का खुलासा

No Slide Found In Slider.

कोविड काल में महिला उत्पीड़न मामले में शिमला , कांगड़ा  नंबर वन जिला बना है। हालांकि प्रदेश महिला आयोग मामले निपटा रहा था लेकिन कई केस ऐसे भी थे जो आयोग के द्वार तक नहीं पहुंच पाए लेकिन आयोग के आंकड़ों में यह जरूर साफ साबित हुआ कि को कोविड काल में शिमला कांगड़ा में ज्यादातर मामले महिला उत्पीड़न के सामने आए हैं।

No Slide Found In Slider.

हाल ही में हिमाचल प्रदेश के महिला उत्पीड़न आयोग से कुछ चौका देने वाले आंकड़े सामने आए हैं।इन आंकड़ों से यह पता चलता है कि आज भी महिलाएं पूरी तरह से आजाद नहीं है आज भी महिलाएं अपने ही घर में प्रताड़ित की जाती हैं|महिलाएं अपने आत्मसम्मान के लिए आज भी भीख मांगती नजर आती है।शिमला जिला में महिला उत्पीड़न के 2019 में 140 मामले दर्ज किए गए 2020 में 136 तथा 2021 में  379 मामले सामने आए हैं|

No Slide Found In Slider.

 

 

लिखे गए आंकड़े हमें यह बताते हैं कि जिला शिमला में महिलाओं की उत्पीड़न दर बढ़ती ही जा रही है.।यह आंकड़े हमें महिलाओं के बारे में सोचने पर मजबूर कर देते हैं |एक तरफ हम कहते हैं कि नई सोच नया भारत, और वहीं दूसरी तरफ महिलाओं पर अत्याचार सदियों से चला आ रहा है आज भी यह प्रथा खत्म नहीं हुई|

आज भी महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार होती है  महिलाएं अपना आत्मविश्वास खोतीं नजर आ रही है

 

 

असर न्यूज़ से पूजा.

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close