चुनावी साल में “घोषणावीर” ठाकुर सरकार ने सालों तक जनता की जेब काटी: रत्नेश गुप्ता, प्रदेश प्रभारी, आम आदमी पार्टी

चुनावी साल में “घोषणावीर” ठाकुर सरकार ने सालों तक जनता की जेब काटी: रत्नेश गुप्ता, प्रदेश प्रभारी, आम आदमी पार्टी

विविध
No Slide Found In Slider.

 

आम आदमी पार्टी चुनावी साल में भाजपा सरकार द्वारा जनहित में लिए गए फैसलों के स्वागत करती है। पार्टी साथ ही ये सवाल भी करना चाहती है की चुनावी साल में ही सरकार क्यों और कैसे जागी?

No Slide Found In Slider.

 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने सरकार के फैसलों पर बयान जारी करते हुए कहा की “घोषणावीर” जयराम ठाकुर सरकार ने 4 साल तक जनता की जेब काटी और अब ये चुनावी स्टंट कर रही है।

 

उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली में सरकार बनते ही बिजली हाफ और पानी माफ का फ़ैसला लिया गया था। जिसमे और सुविधा जोड़ कर आज भी जनता को दिया जा रहा है। पार्टी ने जनता की भलाई को चुनाव से कभी नही जोड़ा। केजरीवाल सरकार पांचो साल रात दिन जनता के लिए काम करती है, न की सिर्फ चुनावी साल में|

No Slide Found In Slider.

 

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस विभाग की गांधीगिरी के सरकार को झुकना ही पड़ा। उम्मीद है सरकार अपने किये वादों पर खरी उतरेगी|

 

उन्होंने जयराम ठाकुर सरकार पर तंज करते हुए कहा कि बिजली कंपनिया आज भी घाटे में है| जिसकी दुहाई देते हुए जनता को सस्ती बिजली से कई सालो तक महरूम रखा गया। आज ऐसा क्या बदल गया कि सरकार ने ये फैसला लिया। शायद सरकार बिजली कम्पनी के हालात का नहीं सिर्फ साल बदलने बदलने का इंतज़ार कर रही थी |

Deepika Sharma