शिक्षा

विकल्प हेतु वाध्य न करे डी डी ओ :-प्रवक्ता संघ सिरमौर

No Slide Found In Slider.

 

 

हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर ने समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों से निवेदन किया कि वह आनन फानन में कर्मचारियों को वेतन विकल्प देने के लिय मजबुर न करे। संघ जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र पुन्ड़ीर ने एक प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि कुछ डीडीओ कर्मचारियों को 10 दिन अथवा 5 दिन आदि की निश्चित समयावधि में विकल्प देने के निर्देश दे रहे हें जो कि 3 जनवरी को जारी रिवाइज्ड वेतन नियमावली 2022 के नियम 6 (1) का उलंघन हें क्योंकि इस नियम के तहत कर्मचारियों को विकल्प हेतु 1 माह का समय दिया गया हें जो 3 फरवरी को पुरा होना हें। 

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

संघ अध्यक्ष ने कहा की प्रवक्ता संघ सहित विभिन्न वर्गो के कर्मचारी संघो ने वेतन विसंगतियों को दर करने के लिय माननीय मुख्यमन्त्री महोदय से हिमाचल में पंजाब के वेतनमान को अक्षराक्षर लागु करने का निवेदन किया हें तथा मुख्यमन्त्री महोदय ने आश्वस्त किया हें कि शीघ्र ही एक समिति बना कर इस पर पुन विचार किया जायेगा। प्रवक्ता संघ अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों नरेन्द्र नेगी राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओंम प्रकाश शर्मा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला महासचिव डॉक्टर आई डी राही, कोषाध्यक्ष विजय वर्मा, समन्वय समिति के उपाध्यक्ष संजय शर्मा, सतीश शर्मा, राज कुमार शर्मा, एल आर कांटा , आई टी सेल प्रभारी दीपक भारद्वाज, राज्य सलाहकार रमेश नेगी आदि ने आश्चर्य व्यक्त किया कि 1 जनवरी 2016 से लागू होने वाले जिन वेतनमान के निर्धारण पर कर्मचारियों का सम्पुर्ण भविश्य का वेतन निर्धारित होना हें उन्हे चुनने के लिय प्रयाप्त समय क्यों नही दिया जा रहा। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि जो कर्मचारी 31 दिसंबर 2015 से पूर्व के हें उन्हे दुविधा यह हें कि यदि वह 2012 का संशोधित वेतनमान छोड़ते हें तो क्या उन्हे उनकी एसिपी मिलेगी अथवा नही इसका स्पष्टीकरण आना बाकी हें जो निश्चित रुप से विकल्प देने में सहायक होगा । दुसरा यदि कोई कर्मचारी 1 माह बाद भी विकल्प नही देता हें तो भी सम्बंधित डीडियो को नियम 3 के तहत कर्मचारी के हितार्थ एवं लाभदायक विकल्प उसे देना होगा। 

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

क्योंकि 2022 के वेतन नियम 6(4) के अनुकूल कर्मचारी एक बार ही अपना वेतन विकल्प दे सकता हें जिसे बाद में बदला नही जा सकता अत कर्मचारी को अपने विकल्प चुनने का प्रयाप्त समय लें । संघ ने कर्मचारियों मुख्यत प्रवक्ताओं को सलाह दी हें कि यदि कोई डीडीओ 3 फरवरीविकल्प हेतु वाध्य न करे डी डी ओ :-प्रवक्ता संघ सिरमौर से पूर्व वेतन विकल्प देने के लिय वाध्य करे तो आप लिखित आदेश की प्रतिलिपि अवश्य अपने पास रखे ताकी भविश्य में यदि इस विकल्प से कोई वेतन विसंगति आती हें तो यह प्रतिलिपि आपको विभाग अथवा न्यायलय के माध्यम से विकल्प परिवर्तन के लिय सहायक होगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close