शिक्षा

राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला में छात्राओं के लिए इंडक्शन मीटिंग का आयोजन

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के आरंभ पर तृतीय, द्वितीय एवं प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए इंडक्शन मीटिंग का सफल आयोजन किया गया। तृतीय वर्ष की छात्राओं के लिए 7 जुलाई, द्वितीय वर्ष की छात्राओं के लिए 8 जुलाई तथा प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए 9 जुलाई को महाविद्यालय सभागार में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

इंडक्शन मीटिंग का उद्देश्य छात्राओं को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों एवं महाविद्यालय की गतिविधियों से परिचित करवाना था। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ अनुरिता सक्सेना से नवागंतुक छात्राओं का महाविद्यालय में स्वागत किया । इन्होंने पीपीटी के माध्यम से छात्राओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के विभिन्न पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रचार्य ने छात्राओं को पाठ्यक्रम में आए बदलावों, मल्टी डिसिप्लिनरी कोर्स (MDC), स्किल एन्हांसमेंट कोर्स (SEC), एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स (AEC), क्रेडिट प्रणाली एवं डिग्री कार्यक्रम की संरचना को विस्तारपूर्वक सरल शैली से समझाया। प्राचार्य ने छात्राओं को महाविद्यालय के नियमों, अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा एक जिम्मेदार छात्रा के रूप में उनके कर्तव्यों के बारे में भी जानकारी प्रदान की ।
प्राचार्या ने महाविद्यालय की विभिन्न सोसाइटियों, क्लबों तथा छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, कौशल संवर्धन एवं शैक्षणिक उन्नति के लिए संचालित स्टूडेंट सेंट्रिक न्यू इनिशिएटिव्स के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्राओं को उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। इस इंडक्शन में छात्राओं को महाविद्यालय में कार्यरत सभी आचार्यों, संस्थान को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले गैर शैक्षणिक कर्मचारियों से परिचित करवाया गया। इस इंडक्शन मीटिंग का आयोजन महाविद्यालय में गठित DSW समिति द्वारा किया गया। इस मीटिंग में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। इस इंडक्शन मीटिंग ने नई छात्राओं को महाविद्यालय के वातावरण से परिचित करवाने के साथ-साथ सभी छात्राओं को नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रेरणा और दिशा प्रदान की।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close