विविध

पुरानी पेंशन की बहाली के लियेे आंदोलन होगा तेज़

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

आल इंडिया फेडरेशन ऑफ टीचर ऑर्गनाइजेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक आज 26 दिसंबर को भुवनेश्वर में आयोजित की गई इस बैठक में देशभर से राष्ट्रिय कार्यकारणी के सदस्यों ने भाग लिया ! बैठक के बारे में जानकारी देते हुए। ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टीचर ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अश्वनी कुमार ने बताया कि इस बैठक में विभिन्न विषय पर चर्चा की गई। मुख्यरूप से पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को फेडरेशन अपने विभिन्न संबद्ध संघठनो के माध्यम से राज्य स्तर पर केन्द्रीय स्तर पर केंद्रीय सरकार के साथ प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा। डॉ अश्वनी कुमार ने बताया कि ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टीचर ऑर्गेनाइजेशन अपने विभिन्न संबंध संगठनो के साथ मिलकर राज्य के जनप्रतिनिधियों के साथ राज्य की सरकारों से पुरानी पेंशन की बहाली के मुद्दे को प्रमुखता के साथ उठायेगा उन्होने बताया कि राज्य स्तर पर ब्लॉक स्तर पर जिला स्तर पर विभिन्न प्रकार के जागरूकता अभियान के साथ-साथ बैठकों का आयोजन किया जाएगा और विभिन्न माध्यमों से पुरानी पेंशन की बहाली के लिए प्रयास किए जाएंगे उसके पश्चात अगर सरकार इस विषय पर कोई संज्ञान नहीं लेती है तो राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली की जंतर मंतर में एक राष्ट्रीय स्तर का धरना होगा जिसमें कि एक लाख से ज्यादा शिक्षक भाग लेंगे और अगर सरकार कोई संज्ञान नहीं लेती है तो उसके पश्चात भविष्य में पुरानी पेंशन की बहाली के लिये आंदोलन को और अधिक तेज किया जायेगा

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close