विविध

शिक्षा मंत्री ने किया वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत रावीं के गांव ढाड़ी में नवयुवक मंडल ढाड़ी द्वारा आयोजित द्वितीय स्वर्गीय परमानंद पनाटू मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह क्षेत्र पुराने समय से वॉलीबॉल के लिए जाना जाता है। इस खेल को जीवंत रखने के लिए उन्होंने युवक मंडल को बधाई दी।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
स्पोर्ट्स हॉस्टल की संख्या को बढ़ाने के किए जाएंगे प्रयास 
रोहित ठाकुर ने कहा कि इस तरह के खेलकूद गतिविधियां जहां आजकल की पीढ़ी को नशे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करती हैं, वहीं मनुष्य का सर्वांगीण विकास भी सुनिश्चित करती हैं।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग में खेलकूद गतिविधियों को बढ़ाने के प्रयास किए जायेंगे ताकि छात्रों को उसका पूर्ण लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 9 स्पोर्ट्स हॉस्टल हैं जिनकी संख्या को बढ़ाने के भी प्रयास किए जाएंगे।

No Slide Found In Slider.

क्षेत्र की सड़कों के सुधारीकरण के लिए किए जा रहे है प्रयास
रोहित ठाकुर ने कहा कि भारी आपदा से प्रदेश को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है तथा क्षेत्र में सड़कों के अधिक जाल के कारण अकेले जुब्बल कोटखाई में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 123 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इन सड़कों के सुधारीकरण के लिए प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता एवं अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय के चलते सेब सीजन में लगभग 2 करोड़ पेटियों का सफल परिवहन सुनिश्चित हुआ है।

उन्होंने कहा कि यहां प्राप्त मांगों पर उचित कार्यवाही कर चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ढाड़ी के सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए की राशि जारी की जा चुकी है तथा अतिरिक्त आवश्यकता पड़ने पर उसे भी पूर्ण किया जाएगा।
उन्होंने नवयुवक मंडल को खेल आयोजन के लिए 50 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, जिला परिषद सदस्य कौशल मूंगटा, स्थानीय पंचायत प्रधान सुधीरा पनाटू, बीसीसी उपाध्यक्ष यशवंत जस्टा, निदेशक हिमफेड भीम सिंह झोटा, उपमंडलाधिकारी (ना0) राजीव सांख्यान, नवयुवक मंडल अध्यक्ष पुनीत पनाटू, सचिव मोहित सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close