ब्रेकिंग-न्यूज़विशेष

EXCLUSIVE: फाइनेंसियल फ्राड के जाल में फंसते हिमाचली

2015 मामले हुए दर्ज: साइबर क्राइम: भाग :6

No Slide Found In Slider.

 

 

……. आप सभी लोग जानते हैं कि भारत देश एक डिजिटल देश बन चुका है। इस बदलाव के कई फायदे भी हैं और कई नुकसान भी है। जैसे-जैसे हम डिजिटल इंडिया की तरफ आगे बढ़ रहे हैं वैसे ही लेन-देन संबंधित धोखाधड़ी (Online Financial Fraud Head ) के केस भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इस वक्त फाइनेंशियल ठगी में काफी बढ़ोतरी हुई है। कई लोग इस ठगी का शिकार हुए हैं। 

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

कोरोना काल में तो खास तौर पर फाइनेंसियल फ्राड के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। खासकर हिमाचल प्रदेश में लेनदेन संबंधित ठगी के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2021 में इन मामलों को लेकर हिमाचल की स्थिति कुछ इस प्रकार हैं जनवरी में -123, फरवरी-123, मार्च-139, अप्रैल-137, मई-192, जून-120, जुलाई-218, अगस्त-241,सितंबर-236, अक्टूबर-205, नवंबर-223, दिसंबर में अभी तक 59 केस दर्ज किए गए हैं। कुल मिलाकर 2021 वर्ष में फाइनेंशियल फ्रॉड हेड के 2015 मामले सामने आए हैं।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

फाइनेंसियल फ्रॉड हेड का शिकार कोई भी व्यक्ति हो सकता है अगर ऐसे स्थिति में अगर आप भी इस तरह की ऑनलाइन ठगी (online fraud) के शिकार हो जाते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि क्या करना है। ऐसी स्थिति में घबराने की बजाय कुछ जरूरी कदम उठा कर आप अपने पैसे वापस पा सकते हैं।

बॉक्स 

एएसपी साइबर क्राइम हिमाचल नरवीर राठौर   का कहना है कि online fraud के मामले बढ़ रहे है।  लोगों को भी  इसे लेकर सतर्क रहना चाहिए। लोगों के पैसे वापिस भी दिलवाए गए है।

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close