विविध

782 दिव्यांग छात्रो को छात्रवृती प्रदान की गई

No Slide Found In Slider.

प्रदेश में वर्ष 2020-21 के दौरान 95 लाख 10 हजार रू व्यय कर 782 दिव्यांग छात्रो को छात्रवृती प्रदान की गई है ।ये जानकारी विवेक भाटीया निदेशक अनुसुचित जाति, उन्य पिछडा़ वर्ग अल्प संख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण विभाग (इसोमसा) ने अंतराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के उपलक्ष में गियेटी थिएटर में आयोजित राज्य स्तरीय सामारोह की अध्यक्षता करते हुए ये प्रदान की गई।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

उन्होंने बताया कि प्रदेश में दिव्यांग छात्रों के लिए पहली कक्षा से स्नातकोतर स्तर एवं व्यव्सायिक व तकनिकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए 6 सौ 25 रूपए से 5 हजार रूपए प्रति माह छात्रवृती प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनो को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उदेश्य से प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिव्यांग राहत भत्ता के अंतर्गत 66032 दिव्यांग जनो को लाभानवित किया गया है। उन्होंने बताया कि 70 प्रतिशत अथवा इससे अधिक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों को बिना किसी आय कसौटी के दिव्यांग राहत भत्ता प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा 1 करोड 6 लाख 34 हजार रू व्यय कर 2 हाफ वे होम निर्मित किए गए है जिसमें मानसिक दिव्यांग जनों का उपचार मानसिक सामाजिक पुर्नवास के माध्यम से किया जाता है। दिव्यांग जनों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए निजी क्षेत्रो के सहयोग से कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

सामारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत डांस इंडीयां डांस, सत्यमेव ज्यते, गिनीज वर्लड रिकार्ड, अब इडीयां तोडेगा तथा इंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा जैसे ख्याती प्राप्त टीवी रिऐलिटी शोज में अपनी कला का फन दिखा चुकी दिल्ली की वी.आर.वन संस्था के दिव्यांग कलाकारो द्वारा व्हील चेयर, सुुफी नृत्य, मणीपूरी मार्शलआर्ट लोकनृत्य थांगटा, पुंगचोलन एवं महाभारत के दृश्यों व देशभक्ति पर आधारित नृत्य नाटिका कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। व्हील चेयर नृत्य को कोरियोग्राफर व निर्देशक हसनेन द्वारा निर्देशित किया गया था। 1घंटे की अवधि के इस कार्यक्रम में नृत्य ,योग, व मार्शलआर्ट के मिश्रण नें दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में ढली स्थित विशेष योग्यता प्राप्त छात्र संस्थान के छात्रों द्वारा मधुर आवाज में गायन प्रस्तुति ने भी अतयंत प्रभावित किया। सुंदर नगर स्थित विशेष योग्यता प्राप्त छात्राओं के संस्थान की छात्रा सृष्टि द्वारा मधुर आवाज में गीत प्रस्तुत किया गया जिससे दर्शकों की भरपूर सराहना मिली। इससी संस्थान की छात्राओं द्वारा मंडी जनपद का पारंपरिक लोक नृत्य लूडी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम मे हिमाचल प्रदेश पुलिस आर्केसट्रा के कलाकारो द्वारा मनमोहक गीत, संगीत प्रस्तुत किय गया।

कार्यक्रम के दौरान इस दिवस के उपलक्ष में आयोजित खेल, सांस्कृतिक, चित्रकला प्रतियोगिताओं में प्रथम,दवीतीय एवं तृतीय स्थान पर रहे विशेष योग्यता वाले बच्चों के संस्थान सुंदरनगर व ढली के 68 बच्चों को समृति चिह्न व प्रशस्ती पत्र प्रदान कर पुरुस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश बालकल्याण परिषद की महासचीव पायल वेदया, हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान मशोबरा की संयुक्त निदेशक ज्योती राणा, संयुक्त निदेशक अनुसुचित जाति, उन्य पिछडा़ वर्ग अल्प संख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण विभाग जीवन सिहं नेगी व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close