विविध

ख़ास ख़बर: हमीरपुर में भारत के प्रथम एलाइड एंड हेल्थकेयर कॉलेज में कक्षाओं का शुभारंभ

AIMLTA-HP ने मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, प्रदेश सरकार का जताया आभार

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

ऑल इंडिया मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट्स एसोसिएशन, हिमाचल प्रदेश (AIMLTA-

No Slide Found In Slider.

ऑल इंडिया मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट्स एसोसिएशन, हिमाचल प्रदेश (AIMLTA-HP) ने आज हमीरपुर में भारत के प्रथम एलाइड एंड हेल्थकेयर कॉलेज में कक्षाओं के शुभारंभ पर माननीय मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी तथा प्रदेश सरकार का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

एसोसिएशन ने इस पहल को प्रदेश में एलाइड एवं हेल्थकेयर शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे हिमाचल प्रदेश सहित देशभर के युवाओं को मेडिकल लेबोरेटरी साइंस, रेडियोलॉजी, एनेस्थीसिया तथा डायलिसिस टेक्नोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के नए अवसर मिलेंगे।

एसोसिएशन का मानना है कि इस संस्थान में शैक्षणिक गतिविधियों के शुभारंभ से कुशल एवं प्रशिक्षित एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे न केवल युवाओं को स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी। यह पहल राज्य में स्वास्थ्य शिक्षा के विस्तार तथा आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

AIMLTA-HP ने इस महत्वपूर्ण पहल को साकार करने में श्री विनोद चौहान, चेयरमैन, स्टेट एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल, शिमला द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों एवं सकारात्मक योगदान की विशेष रूप से सराहना की है। एसोसिएशन ने कहा कि एलाइड एवं हेल्थकेयर शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा इन क्षेत्रों से जुड़े प्रोफेशनल्स के हितों को सुदृढ़ करने की दिशा में उनके प्रयास सराहनीय हैं।

No Slide Found In Slider.

एसोसिएशन ने उनके प्रति भी हार्दिक आभार व्यक्त किया।

एसोसिएशन ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार के शैक्षणिक संस्थान स्थापित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को व्यावसायिक एवं उच्च शिक्षा प्राप्त करने तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार के नए अवसरों का लाभ उठाने का अवसर मिल सके। साथ ही, एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स के लिए प्रशिक्षण, कौशल विकास एवं करियर उन्नति के नए मार्ग भी प्रशस्त होंगे।
इस अवसर पर AIMLTA-HP की ओर से श्री राजन भीमटा (स्टेट प्रेसिडेंट), श्री यशवंत कुमार (स्टेट जनरल सेक्रेटरी), श्री पंकज (स्टेट सीनियर वाइस प्रेसिडेंट), श्री रविंदर (स्टेट फाइनेंस सेक्रेटरी), श्री एस.एस. राणा (स्टेट चीफ एडवाइजर), श्री राजेश रोका (स्टेट वाइस प्रेसिडेंट) तथा श्री अमरजीत (स्टेट लीगल एडवाइजर) सहित प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज यूनिट्स, जिला यूनिट्स एवं समस्त एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स ने माननीय मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी तथा प्रदेश सरकार का इस ऐतिहासिक पहल के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

AIMLTA-HP ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार भविष्य में भी एलाइड एवं हेल्थकेयर शिक्षा के विस्तार, प्रोफेशनल्स के हितों के संरक्षण तथा युवाओं के लिए रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ाने हेतु इसी प्रकार सकारात्मक कदम उठाती रहेगी।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close