विविध

हिमाचल में शुरू होगा ‘सफरनामा क्लब’, प्रतिभा निखारने के साथ मिलेगा अवॉर्ड जीतने का मौका

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

अब जिंदगी होगी और भी रंगीन, प्रतिभा दिखाने के साथ अवॉर्ड जीतने का भी मौका; सोलन से शुरू होगा ‘सफरनामा क्लब’

सोलन। रोजमर्रा की भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी के बीच अगर आपको अपनी प्रतिभा दिखाने, कुछ नया सीखने और परिवार के साथ खुशियां बांटने का मौका मिले, तो कैसा रहेगा? इसी सोच के साथ सोलन के दिनेश शर्मा और अर्चना शर्मा ‘सफरनामा क्लब’ की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह क्लब लोगों को मनोरंजन, रचनात्मकता और आपसी मेलजोल के जरिए जिंदगी को नए अंदाज में जीने का अवसर देगा।

No Slide Found In Slider.

‘सफरनामा क्लब’ में हर महीने सदस्यों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के साथ सदस्य अवॉर्ड भी जीत सकेंगे। क्लब में योग, गायन, नृत्य, कुकिंग, नाटक, चित्रकला, खेल, ट्रैवल, क्विज, लाफ्टर और सोशल मीडिया सहित 50 से अधिक गतिविधियां आयोजित करने की योजना है।

No Slide Found In Slider.

क्लब का उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को अपनी रुचियों और हुनर को पहचानने, नई चीजें सीखने और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर देना भी है। व्यस्त जीवन में तनाव कम करने, मन को सक्रिय रखने और परिवार के सदस्यों को एक साथ आनंदमय समय बिताने का मंच उपलब्ध कराना भी इसकी प्रमुख सोच है।

दिनेश शर्मा और अर्चना शर्मा का दावा है कि हिमाचल प्रदेश में इस तरह की पहल अनूठी साबित हो सकती है। क्लब के माध्यम से बच्चों से लेकर बड़ों तक को अपनी पसंद की गतिविधियों में भाग लेने और अपनी प्रतिभा को सामने लाने का अवसर मिलेगा।

अगर आप भी अपनी दिनचर्या से हटकर कुछ नया करना चाहते हैं और अपने हुनर को पहचान दिलाना चाहते हैं, तो ‘सफरनामा क्लब’ से जुड़ सकते हैं। क्लब की सदस्यता और अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7807803526 पर संपर्क किया जा सकता है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close