विविध

नौहराधार विद्यालय के हरीश के मॉडल ने झटका पहला स्थान

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

राजकीय उच्च विद्यालय कैंट नाहन में पीएम श्री विद्यालयों जिला स्तरीय बाल मेला प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए में । विद्यालय के हरीश ने विज्ञान मॉडल स्तुति में प्रथम स्थान हासिल किया जबकि लोक नृत्य के दल में इशिता,अदिति, अक्षिता, ईशा तथा मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आकृति ने भाषण, वर्णिका ने एकल नृत्य तथा मुस्कान एवं आरव ने एकल गान में अपनी प्रस्तुति दी। विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेन्द्र पुंडीर एवं समस्त विद्यालय परिवार ने प्रवक्ता अनीता चौहान एवं कला शिक्षिका गुरदेवी के नेतृत्व में भाग लेने वाली टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ मुख्यत सीबीएसई शिक्षक यशपाल सहित समस्त विज्ञान संकाय के प्रवक्ताओं एवं शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के बहतर प्रदर्शन हेतु किय गए प्रयासों की सरहाना की।

No Slide Found In Slider.
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close