ब्रेकिंग-न्यूज़

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

मुख्यमंत्री ने काजा सीबीएसई स्कूल के विद्यार्थियों से किया संवाद

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज काजा स्थित सीबीएसई स्कूल के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने और जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब सहजता से दिए और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। विद्यार्थियों ने काजा स्कूल को सीबीएसई से संबद्ध करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दूरदराज के स्पीति क्षेत्र में सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलना उनके लिए महत्वपूर्ण है और इससे उन्हें बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध होंगे।
संवाद के दौरान एक छात्रा ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि स्कूल में 85 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनमें से 46 छात्राएं छात्रावास में रहती हैं। उन्होंने छात्रावास में कुक, सफाई कर्मचारी और महिला वार्डन की कमी का मामला उठाया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए यहां छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, शिक्षकों के लिए भी अलग आवासीय ब्लॉक तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस क्षेत्र में एक बेहतर स्कूल विकसित करने के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाएगी।
एक अन्य छात्रा ने स्कूल के पाठ्यक्रम में पर्यावरण अध्ययन को शामिल करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने इस सुझाव की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचेगा तभी हम भी बचेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आगामी शैक्षणिक सत्र से नैतिक शिक्षा शुरू करने जा रही है, जिसके लिए पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है।
विद्यार्थियों ने स्कूल की कक्षाओं में ठंड और अपर्याप्त रोशनी के कारण पढ़ाई में होने वाली कठिनाइयों से भी मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। इस पर मुख्यमंत्री ने स्कूल के बेहतर भवन एवं सुविधाओं के विकास के लिए धन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल को बेहतर स्वरूप प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और इसे अगले शैक्षणिक सत्र तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
एक छात्र ने कहा कि आप दूसरी बार स्पीति घाटी आए हैं, आपको कैसा महसूस हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्पीति प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण एक खूबसूरत क्षेत्र है। राज्य सरकार यहां पर्यटन से जुड़े विभिन्न परियोजनाएं विकसित कर रही है, जिससे स्थानीय लोगों की आय और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा यहां हिमाचल दिवस का आयोजन किए जाने के बाद क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने यह भी बताया कि यहां आईस हॉकी स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है, जिससे भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों की संभावनाएं बढ़ेंगी।
एक छात्र ने स्पीति घाटी के विद्यार्थियों के लिए विशेष कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करवाने का आग्रह किया, ताकि उन्हें पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए घाटी से बाहर न जाना पड़े। मुख्यमंत्री ने इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन देते हुए कहा कि यहां शीघ्र ही स्किल ट्रेनिंग कोर्स शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही पर्यटन क्षेत्र से संबंधित विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करने पर भी विचार किया जाएगा, ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।
इस अवसर पर विधायक अनुराधा राणा भी उपस्थित थीं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close