विविध

मुख्यमंत्री ने रूप सिंह धूमल के निधन पर शोक व्यक्त किया

No Slide Found In Slider.

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अखिल भारतीय लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष एवं संत ग्रुप के अध्यक्ष रूप सिंह धूमल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वह पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बड़े भाई थे। उनका लंबी बीमारी के बाद गत रात्रि उनका निधन हो गया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे उद्योगों को प्रोत्साहन प्रदान करने में रूप सिंह धूमल का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए निःस्वार्थ भाव से सेवा की।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close