शिक्षा

शाबाश; नौहराधार विद्यालय जूडो का जिला चैंपियन

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

पी एम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नहान में आयोजित 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राओं की इनडोर खेल कूद प्रतियोगिता में पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार की छात्राओं ने जुडो तथा कुश्ती में तीन स्वर्ण सात रजत एवं दो कांस्य पदक प्राप्त कर जुडो की ट्रॉफी अपने नाम की । विद्यालय की छात्रा अदिति ने कुश्ती में स्वर्ण तथा जुडो में रजत मेडल , रितिका तथा साक्षी को जुडो में स्वर्ण, सृष्टि ने अपने भार वर्ग में जुडो में रजत पदक जीता,अनन्या को जुडो में रजत तथा कुश्ती में कांस्य पदक, सिमरन को कुश्ती में रजत एवं जुडो में कांस्य पदक, समीक्षा तथा सुदीक्षा को जुडो में रजत पदक तथा कृतिका भारद्वाज को जुडो में रजत तथा कुश्ती में कांस्य पदक प्राप्त हुआ। समापन समारोह में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सुश्री एकता
कापटा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
गौरतलब हे कि इस विद्यालय ने इसी सत्र में 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्रों की खंड स्तरीय प्रतियोगिता में वॉलीवाल , बैडमिंटन तथा योग के विजेता एवं उपविजेता की ट्रॉफी जीत कर सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का खिताब अपने नाम किया था वही 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्र एवं छात्राओं की प्रतियोगिता में भी विद्यालय का सराहनीय प्रदर्शन रहा। इस उपलब्धि पर विद्यालय के संरक्षक जोगेंद्र चौहान, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष भगत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष पंचायत समिति दिनेश चौहान, जिला परिषद सदस्य हंसराज, ग्राम पंचायत प्रधान विद्या देवी, उप प्रधान कपिल ठाकुर ,पूर्व एसएम सी अध्यक्ष पूनम चौहान आदि ने विद्यालय की शारीरिक शिक्षा की प्रवक्ता मधु पुंडीर एवं शारीरिक शिक्षक शशि पाल चौहान के प्रयासों की सराहना की तथा विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा मधु पुंडीर ने कहा कि यद्यपि विद्यालय के व्यस्त कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अभ्यास हेतु उचित समय नहीं मिल पाता तथापि उनके प्रयास हैं कि शारीरिक शिक्षक शशिपाल चौहान के सहयोग से सुबह एवं सायंकाल में विद्यालय के अवकाश के बाद विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जाये। साथ ही दूरदराज से आने वाले विद्यार्थी अधिक समय तक न तो शाम को रुक पाते हैं ओर न ही सुबह अधिक जल्दी आ पाते हैं इन सभी विषम परिस्थितियों के वावजूद भी इस प्रकार की उपलब्धि बेशक अत्यंत प्रशंसनीय हे। मधु पुंडीर ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वह अपने बच्चों को उनके सर्वांगीण विकास एवं स्वस्थ शरीर हेतु शारीरिक शिक्षा तथा खेलो में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करे।

No Slide Found In Slider.
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close