शिक्षा

PM श्री GGSSS सोलन की छात्राओं का खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

सोलन। PM श्री GGSSS सोलन (Girls) की छात्राओं ने हाल ही में आयोजित विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।

No Slide Found In Slider.

03 अक्टूबर 2026 को वन विभाग की ओर से आयोजित 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ में विद्यालय की तीन छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में पूनम ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय तथा अर्चना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों छात्राओं को क्रमशः स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक के साथ ₹3000, ₹2000 एवं ₹1000 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इस उपलब्धि पर 03 अक्टूबर 2026 को विद्यालय में प्रधानाचार्या श्रीमती अल्पा मलिक ने तीनों छात्राओं को बधाई देते हुए सम्मानित किया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चायल में 28 एवं 29 सितंबर 2026 को आयोजित अंडर-19 कल्चरल प्रतियोगिता में भी PM श्री GGSSS सोलन की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। डिक्लेमेशन में एंजल पेप्टा ने प्रथम स्थान, सोलो सॉन्ग में हिमांशी ने प्रथम स्थान तथा लोक नृत्य में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया।

No Slide Found In Slider.

इसी क्रम में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडाघाट में आयोजित एथलेटिक्स मीट में विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। पूनम ने 1500 मीटर एवं 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किए। अंशिका ने लॉन्ग जंप में स्वर्ण पदक, जबकि 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किए। इसके अतिरिक्त 4×100 मीटर एवं 4×400 मीटर रिले दौड़ में भी रजत पदक प्राप्त किए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पूनम को प्रतियोगिता की Best Athlete Trophy से नवाजा गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अल्पा मलिक ने सभी छात्राओं को इन शानदार उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्होंने छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय उनके परिश्रम, अनुशासन एवं नियमित अभ्यास को देते हुए विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सहयोग एवं मार्गदर्शन की सराहना की।

प्रधानाचार्या ने छात्राओं को भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत करते हुए विद्यालय का नाम जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए प्रेरित किया तथा आगामी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को भी शुभकामनाएं दीं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close