खूंटा’ फिल्म की अभिनेत्री अनुषी शर्मा शिमला पहुंचीं, हिमाचली संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश

शिमला।
हिमाचली संस्कृति, देव परंपराओं और पहाड़ी जीवन पर आधारित फिल्म ‘खूंटा’ की लेखिका, निर्देशक और मुख्य अभिनेत्री अनुषी शर्मा शिमला पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने फिल्म के माध्यम से हिमाचल की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और पहाड़ी जीवन को देश-दुनिया तक पहुंचाने की बात कही।
‘खूंटा’ हिमाचल की पृष्ठभूमि पर बनी हिंदी फीचर फिल्म है, जिसमें सिरमौर के गिरिपार और उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र की संस्कृति, देव आस्था, प्रकृति और बदलते पहाड़ी समाज को कहानी का हिस्सा बनाया गया है। फिल्म में महासू देवता के प्रति आस्था और पहाड़ के लोगों के प्रकृति से गहरे रिश्ते को भी दर्शाया गया है।खूंटा फ़िल्म के निर्माता मुकेश मोदी भी मौजूद थे
शिमला में आयोजित कार्यक्रम में ARTPAC & ADC Shimla की ओर से फिल्म और हिमाचली संस्कृति को प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में अनुषी शर्मा की मौजूदगी ने युवाओं और कला-संस्कृति से जुड़े लोगों का उत्साह बढ़ाया। अनुषी शर्मा ने कहा कि पहाड़ केवल खूबसूरत लोकेशन नहीं, बल्कि अपनी अलग संस्कृति, परंपराओं, आस्था और संवेदनाओं के लिए भी पहचाने जाते हैं। ‘खूंटा’ के जरिए इन्हीं पहलुओं को बड़े पर्दे पर सामने लाने का प्रयास किया गया है।


