ब्रेकिंग-न्यूज़

तकनीकी कर्मचारी संघ जिला शिमला के त्रैवार्षिक अधिवेशन में जिला शिमला की नई कार्यकारिणी का गठन

No Slide Found In Slider.

 

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ, जिला शिमला का त्रैवार्षिक अधिवेशन रोहड़ू में संपन्न हुआ। अधिवेशन के दौरान तकनीकी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं लंबित मांगों पर सकारात्मक एवं विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान मुख्य रूप से आईटीआई एवं नॉन-आईटीआई तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति, पुरानी पेंशन योजना की बहाली तथा आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया।
आई टी आई एवं नॉन आई टी आई के विषय में संघ द्वारा स्पष्ट किया गया है कि तकनीकी कर्मचारी संघ ने फिलहाल आंदोलन कोनेक माह के लिए स्थगित कर दिया है यदि प्रभावित 1200 कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ नहि मिलता है तो एक माह उपरांत आंदोलन को तेज़ किया जाएगा ।

No Slide Found In Slider.

अधिवेशन के दूसरे चरण में जिला शिमला की नई कार्यकारिणी के चुनाव शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुए। जिला शिमला के विभिन्न यूनिटों से पहुंचे तकनीकी कर्मचारियों ने चुनाव प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भाग लिया और सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।

No Slide Found In Slider.

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने संघ के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों, पदोन्नति संबंधी समस्याओं, सेवा नियमों में व्याप्त विसंगतियों, तकनीकी कर्मचारियों की सुरक्षा तथा अन्य कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

नई कार्यकारिणी ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए सभी तकनीकी कर्मचारियों को एकजुट किया जाएगा तथा कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए प्रदेश नेतृत्व के साथ मिलकर प्रभावी ढंग से कार्य किया जाएगा।

अधिवेशन में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष श्री रणवीर सिंह ठाकुर, महामंत्री श्री चमन लाल शर्मा, उपमहासचिव श्री पवन परमार, उपाध्यक्ष श्री सूर्यकांत, कार्यालय सचिव श्री पूर्ण वर्मा, भारतीय मजदूर महासंघ के प्रभारी श्री लक्ष्मण कपटा , BMS के रोहड़ू मंडल सचिव रूप लाल तथा राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ प्रभारी श्री विपिन डोगरा उपस्थित रहे।

नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी

– जिला अध्यक्ष: अंकेश शर्मा
– जिला सचिव: मनोज ठाकुर
– संगठन सचिव: चुनी लाल ठाकुर
– जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष: राजेश वर्मा
– जिला उपाध्यक्ष: मुकेश शर्मा, मनोज कुमार, राजन रेक्टा, निखिल
– संयुक्त सचिव: हरि दत्त, सुनील वर्मा, हेमंत कुमार
– सलाहकार: हंसराज

सचिव
तकनीकी कर्मचारी संघ, जिला शिमला
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close