ब्रेकिंग-न्यूज़

तंबाकू के खिलाफ जंग में हिमाचल के दो ‘नायक’, राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

No Slide Found In Slider.

 

शिमला।

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

तंबाकू के खिलाफ हिमाचल की मुहिम को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। प्रदेश में तंबाकू नियंत्रण अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले स्वास्थ्य विभाग के दो अधिकारियों को ‘तंबाकू नियंत्रण नायक पुरस्कार-2026’ से सम्मानित किया गया है।
दिल्ली में आयोजित समारोह में कांगड़ा की जिला नोडल अधिकारी (तंबाकू नियंत्रण) डॉ. अनुराधा और शिमला के औषधि नियंत्रक नमन गुप्ता को यह सम्मान प्रदान किया गया। समारोह का आयोजन स्ट्रेटेजिक इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक हेल्थ एजुकेशन एंड रिसर्च की ओर से किया गया।
इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए देशभर से आठ अधिकारियों का चयन किया गया था, जिनमें हिमाचल के इन दोनों अधिकारियों को जगह मिली। यह उपलब्धि प्रदेश में तंबाकू नियंत्रण को लेकर चल रहे प्रयासों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में अधिकारियों की सक्रिय भूमिका से न केवल नियमों के प्रभावी पालन को बढ़ावा मिलता है, बल्कि युवाओं और आम लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों से बचाने की मुहिम को भी मजबूती मिलती है। हिमाचल पहले भी तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हासिल कर चुका है।
हिमाचल के लिए खास बात यह है कि तंबाकू के खिलाफ मैदान में उतरकर काम करने वाले दो अधिकारियों को अब राष्ट्रीय मंच पर ‘नायक’ के रूप में पहचान मिली है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close