ब्रेकिंग-न्यूज़

पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के समीरपुर स्थित निवास पर हुआ माँ चिंतपूर्णी भजन का भव्य लोकार्पण

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

 

देवभूमि हिमाचल की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को समर्पित “माँ चिंतपूर्णी” भजन का भव्य लोकार्पण पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के समीरपुर स्थित निवास पर गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रो. धूमल ने भजन का विधिवत लोकार्पण करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएँ दीं और इस आध्यात्मिक पहल की सराहना की। समारोह में अनेक गणमान्य अतिथियों, कलाकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
विशाल संस्कार देवभूमि प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित इस भजन के निर्माता पंडित विशाल शर्मा (विशाल इवेंट गुरु) हैं। उन्होंने बताया कि यह भजन माँ चिंतपूर्णी की असीम महिमा, सनातन संस्कृति तथा हिमाचल प्रदेश की आध्यात्मिक विरासत को देश-विदेश तक पहुँचाने का एक विनम्र प्रयास है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य संगीत और चलचित्रों के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं देवभूमि की धार्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाना है।
भजन में डॉ. अक्षिता एवं अनायशा ठाकुर ने मुख्य लीड रोल निभाते हुए अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। मलकीत सिंह ने निर्देशक के रूप में पूरे प्रोजेक्ट का सफल निर्देशन किया, जबकि प्रसिद्ध गायक डॉनी राणा ने अपनी मधुर आवाज़ से भजन को भक्ति रस से ओत-प्रोत किया। संगीत निर्देशन सुशील कुमार गोगी ने किया। अनन्या गुप्ता ने असिस्टेंट प्रोडक्शन मैनेजर के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा कर्ण पाल ने डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी के रूप में उत्कृष्ट छायांकन कर भजन को आकर्षक और भव्य स्वरूप प्रदान किया।
लोकार्पण समारोह के दौरान प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों पर आधारित ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने पूरी टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस तरह की रचनात्मक प्रस्तुतियों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रोड्यूसर विशाल इवेंट गुरु (पंडित विशाल शर्मा) के साथ कमलेश चौहान, उदय प्रताप सिंह, अंजना कुमारी, मुकेश रंगड़ा तथा बीरू ठाकुर भी उपस्थित रहे। सभी ने इस आध्यात्मिक पहल की सराहना करते हुए भजन की सफलता की कामना की।
लोकार्पण के साथ ही “माँ चिंतपूर्णी” भजन को यूट्यूब सहित विभिन्न डिजिटल मंचों पर भी जारी कर दिया गया। विशाल संस्कार देवभूमि प्रोडक्शन ने बताया कि भविष्य में भी देवभूमि हिमाचल के प्रमुख शक्तिपीठों, धार्मिक स्थलों और सनातन संस्कृति पर आधारित भजन एवं आध्यात्मिक लघु फिल्मों का निर्माण निरंतर किया जाएगा।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close