ब्रेकिंग-न्यूज़

सीबीएसई स्कूलों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 27 प्रधानाचार्यों के तबादले

कांगड़ा में 20 और बिलासपुर में 7 प्रधानाचार्यों को मिली नई जिम्मेदारी, उत्कृष्ट विद्यालय योजना के तहत जारी हुए आदेश

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

शिमला, 21 जुलाई।

ashb advt_page-0001

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सीबीएसई संबद्ध सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शिक्षा विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर कांगड़ा और बिलासपुर जिलों के 27 प्रधानाचार्यों के तबादले एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इनमें कांगड़ा के 20 और बिलासपुर के 7 प्रधानाचार्य शामिल हैं।

नई तैनाती के तहत कई प्रधानाचार्यों को पीएम श्री विद्यालयों, मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूलों और स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार का उद्देश्य सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाना तथा अनुभवी अधिकारियों की सेवाओं का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना है।

No Slide Found In Slider.

अधिसूचना के अनुसार जिन विद्यालयों से अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है, वहां पहले से तैनात अधिकारी अगले आदेशों तक संबंधित जिला उपनिदेशक (उच्च शिक्षा) कार्यालय में अपनी सेवाएं देंगे। सभी स्थानांतरित प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शीघ्र अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण कर विभाग को ज्वाइनिंग रिपोर्ट भेजें।

यह आदेश “हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई संबद्ध उत्कृष्ट विद्यालय योजना” के प्रावधानों के तहत जारी किए गए हैं। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस कदम से सीबीएसई स्कूलों में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close