विविध

वन महोत्सव पर हिमकॉस्टे ने चलाया पर्यावरण जागरूकता अभियान, 78 विद्यार्थियों ने लिया भाग

No Slide Found In Slider.

सोलन। वन महोत्सव के अवसर पर हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (हिमकॉस्टे), शिमला के आईईएसीपी (पीसी) हब द्वारा राजकीय महाविद्यालय, सोलन के सहयोग से राजकीय उच्च विद्यालय गलानाग में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा वृक्षारोपण के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

हिमकॉस्टे के सदस्य सचिव डॉ. सुरेश सी. अत्री ने कहा कि परिषद पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता संवर्धन के लिए समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मनीषा कोहली ने की, जबकि डॉ. तन्वी एवं डॉ. त्रिवेणी ने आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर श्रीमती वीणा भारद्वाज भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

हिमकॉस्टे की ओर से अजय पंवार, डॉ. ऋत्विक चौहान तथा श्रीमती जयप्रिया ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के महत्व तथा सतत जीवनशैली अपनाने के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में कुल 78 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ भविष्य सुनिश्चित कर सकता है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close