EXCLUSIVE: नेपाल की एंबुलेंस KNH में , आख़िर क्यों?

EXCLUSIVE: नेपाल की एंबुलेंस KNH में , आख़िर क्यों?

ब्रेकिंग-न्यूज़
No Slide Found In Slider.

दो दिन का लंबा सफर तय कर गर्भवती महिला पहुंची कमला नेहरू अस्पताल, हिमाचल की स्वास्थ्य सेवाओं पर जताया भरोसा

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

शिमला। सीमाओं से परे भरोसे की एक भावुक और प्रेरणादायक कहानी गुरुवार को कमला नेहरू अस्पताल, शिमला में देखने को मिली। पड़ोसी देश नेपाल से एक गर्भवती महिला विशेष एम्बुलेंस के माध्यम से करीब दो दिन का लंबा सफर तय कर शिमला पहुंची। महिला यहां अपने शिशु को जन्म देने और बेहतर चिकित्सीय देखभाल के लिए आई है।
जानकारी के अनुसार महिला को नेपाल में ही उसके परिचितों और सहयोगियों ने कमला नेहरू अस्पताल की उत्कृष्ट मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बताया था। इसी भरोसे के साथ परिवार ने सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय करने का फैसला लिया। लंबी और थकाऊ यात्रा के बाद एम्बुलेंस अस्पताल परिसर पहुंची तो वहां मौजूद लोग भी नेपाल नंबर की गाड़ी देखकर हैरान रह गए।
यह केवल एक मरीज के उपचार की कहानी नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ते विश्वास की मिसाल भी है। एक विदेशी नागरिक का दूसरे देश से सरकारी अस्पताल में इलाज और प्रसव के लिए पहुंचना स्वास्थ्य व्यवस्था की गुणवत्ता और मानवीय सेवा भावना को दर्शाता है।
कमला नेहरू अस्पताल में अब महिला की चिकित्सकीय निगरानी की जा रही है और उम्मीद है कि जल्द ही उसके घर में नई खुशियों की किलकारी गूंजेगी। नेपाल से शिमला तक का यह सफर इस बात का प्रमाण है कि अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं की पहचान सीमाओं की मोहताज नहीं होती।

Deepika Sharma