शिक्षा

भूकंप आपदा से निपटने का प्रशिक्षण: राजकीय उच्च विद्यालय सहल में मॉक ड्रिल आयोजित

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

राजकीय उच्च विद्यालय सहल में आपदा प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत भूकंप से बचाव एवं सुरक्षित निकासी को लेकर कृत्रिम अभ्यास (मॉक ड्रिल) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ को किसी भी आपातकालीन स्थिति, विशेषकर भूकंप के दौरान, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से कार्य करने का प्रशिक्षण देना था।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

मॉक ड्रिल में कक्षा छठी से दसवीं तक के सभी विद्यार्थियों तथा शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अभ्यास के दौरान विद्यार्थियों को भूकंप आने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों और विद्यालय परिसर से सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

No Slide Found In Slider.

इस अवसर पर विद्यालय की मुख्याध्यापिका श्रीमती नीतिमा चंदेल ने विद्यार्थियों को आपदा के समय घबराने के बजाय संयम बनाए रखने, सुरक्षा निर्देशों का पालन करने तथा सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसी मॉक ड्रिल आपदा के समय जान-माल के नुकसान को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी विद्यार्थियों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close