विविध
लोक शिकायत निवारण समिति की बैठक शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में 16 जून को

लोक शिकायत निवारण समिति की बैठक शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में 16 जून को
हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 16 जून, 2026 को शिमला जिला के उपायुक्त कार्यालय स्थित बचत भवन में शिमला लोक निवारण समिति की बैठक करेंगे। इस दौरान शिक्षा मंत्री स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों को सुनेंगे और सभी उचित मांगों का चरणबद्ध ढंग से निपटान सुनिश्चित करेंगे। इसके अतिरिक्त, अधिकारियों को मौके पर जनता की शिकायतों का निपटारा करने के लिए आवश्यक कार्यवाही तुरंत प्रभाव से करने के आदेश दिए जाएंगे ताकि लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान हो सके।


