विविध

6 अप्रैल स्थापना दिवस के साथ साथ भाजपा महासंपर्क अभियान की शुरुआत करने जा रही

No Slide Found In Slider.

 

भाजपा शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक का आयोजन होटल पीटरहॉफ में किया गया, बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा की गई।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन एवं भाजपा संगठन महामंत्री पवन राणा विशेष रूप में उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पुरषोत्तम गुलेरिया द्वारा किया गया।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कहा की भाजपा एकजुट होकर आने वाले नगर निगम और विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार होना है, संगठन संगठित होता है तो कोई भी ताकत भाजपा को हरा नहीं सकती । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और इसके पीछे हमारे कार्यकर्ताओं की अटूट मेहनत है और लाखों कार्यकर्ताओं का त्याग और निस्वार्थ भाव है ।

उन्होंने कहा की हाल ही में हुए राज्यों के चुनावों में जनता ने भाजपा को भरी मत दिया है और उत्तराखंड, गोआ, उत्तर प्रदेश एवं मणिपुर में भाजपा की सरकार ने फिर एक बार सरकार बनाई है। इस बार हिमाचल में भी हम पूर्व प्रथाओं को तोड़ते हुए हम एक बार फिर भाजपा की मजबूत सरकार बनाएंगे।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कार्यकर्ताओं को टिप्स देते हुए कहा की हमे आत्मचिंतन की आवश्यकता है जिसके लिए इस महत्वपूर्ण बैठक को बुलाया है। हम सब को इस बैठक में पूरा फीडबैक संगठन को देना है, उन्होंने कहा की हम संगठन के सिपाही है और संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे है। आने वाले विधान सभा चुनावों और नगर निगम चुनावों में भाजपा मिशन रिपीट की ओर बड़ रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा की यह बैठक भाजपा की कार्ययोजना बैठक है और आगामी चुनावों के लिए हम एक ठोस रणनीति तय कर रहे है, आने वाले समय में भाजपा पंच परमेश्वर सम्मेलनो का आयोजन करेगी साथ ही भाजपा बूथ की मजबूती के लिए रणनीति तय करेगी। उन्होंने कहा की 6 अप्रैल स्थापना दिवस के साथ साथ भाजपा महासंपर्क अभियान की शुरुआत करने जा रही है जिसके अंतर्गत भाजपा के कार्यकर्ता घर घर जा कर भाजपा की सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएंगे।

14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा।

साथ ही त्रिदेव, पन्ना प्रमुख अपने अपने घर पर भाजपा का झंडा लगाएंगे, त्रिदेव व ग्राम केंद्र प्रमुख के घर के भार उनकी नाम की पट्टिका लगेगी, इस पट्टिका को भाजपा का बड़ा नेता घर तक लगाने जाएगा।

उन्होंने कहा की भाजपा का मजबूत संगठन है और प्रदेश में जयराम सरकार ने अच्छा काम किया है इसी दम पर हम मिशन रिपीट की ओर अग्रसर हो चुके है।

उन्होंने कहा की आप का हिमाचल में कोई प्रभाव नहीं है हाल ही के चार राज्यों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है और हिमाचल में भी हम बड़ी जीत हासिल करेंगे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close