विशेषशिक्षा

चुनाव-जनगणना ड्यूटी में महीनों व्यस्त शिक्षक, फिर परिणामों पर कार्रवाई क्यों?

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ जिला शिमला के प्रधान महावीर कैथला, महासचिव सुरेश सोनी, वितसचिव रमन वर्मा व संघ के अन्य सदस्यों अशोक रेटका,हरनामधर्मा , कैलाश ठाकुर, राजीव कुमार, राजेश वर्मा, संदीप शर्मा, सोहन लाल, दीक्षित शर्मा, रवि कैथला, रणजीत शर्मा ने सयुंक्त ब्यान में कहा कि सरकार एक तरफ तो शिक्षकों को चुनाव कार्यों , जनगणना के कार्यों में लम्बे समय के लिए स्कूल से बाहर तैनात करती व दूसरे अन्य गैर शिक्षण कार्यो को करवाती है तो दूसरी तरफ क्वालिटी के बजाये क्वांटिटी पर जोर देकर शिक्षकों पर कम परीक्षा परिणाम आने पर इनक्रीमेंट रोकने का निर्देश जारी करती है जो न्याय संगत नहीं है. संघ माननीय मुख्यमंत्री व माननीय शिक्षा मंत्री से आग्रह करता है कि शिक्षकों को तनावन्मुक्त कर इस तरह कि इनक्रीमेंट रोकने वाली नोटिफिकेशन को हमेशा हमेशा के लिये रद्द किया जाये या फिर गैर शिक्षण कार्यों में इतने लम्बे समय तक ना लगाया जाये । संघ का मानना है कि माननीय मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री इस गंभीर मुद्दे पर जरूर संज्ञान लेंगे।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close