बड़ी खबर: हिमाचल के कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस हुए झटके

शिमला, 5 जून।
हिमाचल के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार रात 10:04 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.0 दर्ज की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र चंबा में 32.289 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.434 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था, जबकि इसकी गहराई महज 5 किलोमीटर मापी गई।
हिमाचल के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं
प्राप्त भूकंपीय आंकड़ों के अनुसार यह भूकंप 05 जून 2026 को रात्रि 10:04:37 बजे (IST) आया। कम गहराई होने के कारण इसके झटके चंबा सहित हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में महसूस किए गए। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय सुरक्षित स्थान पर रहें तथा प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। भूकंप संबंधी अधिक जानकारी के लिए नागरिक आधिकारिक भूकंप निगरानी पोर्टल और ‘भूकंप (BhooKamp)’ मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं


