पर्यावरणशिक्षा

ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल,शोघी में धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल,शोघी में धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

शोघी 5 जून 2026 ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल, शोघी में आज विश्व पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए कई रोचक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

No Slide Found In Slider.

 

कक्षा 4 से 6 तक के चार सदनों – नर्चर,इंस्पाएर, फ्लॉरीश बीलिव के बीच प्रतियोगिता हुई। ‘ओजोन परत’, ‘रीसाइक्लिंग’ आदि जैसे विषयों पर सवाल पूछे गए। इंस्पाएर सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र दिए गए।

धरती बचाओ, जीवन बचाओ’ विषय पर कक्षा 7 और 8 के छात्रों ने जोशीले भाषण दिए। कक्षा 7 के छात्र शिवांश शर्मा ने अपने प्रभावशाली विचार रखकर पहला स्थान हासिल किया। आठवीं कक्षा की गार्गी ने दूसरा तथा वैभवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया l कक्षा 1 से 3 तक के छात्रों ने ड्राइंग कॉम्पीटिशन में भाग लिया l प्रतियोगिताओं के बाद पूरा स्कूल एक साथ स्वच्छताअभियान में जुट गया। छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर स्कूल परिसर, खेल मैदान और स्कूल के मुख्य गेट से शोघी बाजार तक सफाई की कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती किरण शर्मा ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close