सम्पादकीय

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के अंतर्गत “माय चैंपियन – डॉग शो” का आयोजन 10 जून को

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के अंतर्गत “माय चैंपियन – डॉग शो” का आयोजन 10 जून को

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के दौरान पशुपालन विभाग द्वारा 10 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक एक आकर्षक एवं प्रतिस्पर्धात्मक “माय चैंपियन – डॉग शो” का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य पालतू पशुओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना, जिम्मेदार पशुपालन को प्रोत्साहित करना तथा पशु प्रेमियों को एक साझा मंच प्रदान करना है।

 

प्रतियोगिता को अधिक रोचक एवं व्यवस्थित बनाने के लिए कुत्तों को छोटे (Small), मध्यम (Medium) तथा बड़े (Large) आकार की तीन श्रेणियों में विभाजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह (Memento) एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में पुलिस डॉग स्क्वॉड की विशेष भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी तथा पुलिस कुत्तों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

जिलाधीश शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि “माय चैंपियन – डॉग शो” अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 का एक विशेष आकर्षण होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम बनते हैं, बल्कि पशु कल्याण, जिम्मेदार पशुपालन तथा पशुओं के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी पालतू पशु प्रेमियों एवं नागरिकों से इस अनूठे आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने और इसे सफल बनाने का आग्रह किया।

 

विजेता एवं उप-विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

 

डॉग शो में विभिन्न श्रेणियों के विजेता एवं उप-विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

 

– चैंपियन ऑफ द शो – 21,000 रुपए नकद, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र।

– प्रथम स्थान (प्रत्येक श्रेणी) – 11,000 रुपए नकद, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र।

– द्वितीय स्थान (प्रत्येक श्रेणी) – 5,000 रुपए नकद, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र।

– तृतीय स्थान (प्रत्येक श्रेणी) – 2,500 रुपए नकद, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र।

 

जिला प्रशासन शिमला ने सभी नागरिकों, पशुपालकों एवं पशु प्रेमियों से इस आयोजन में भाग लेने का आह्वान किया है। यह डॉग शो मनोरंजन के साथ-साथ पशु कल्याण एवं जिम्मेदार पशुपालन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम सिद्ध होगा तथा अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहेगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close