ब्रेकिंग-न्यूज़

ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल, शोगी में विधिक प्राधिकरण द्वारा ‘ड्रग्स एब्यूज’ पर सेमिनार संपन्न

No Slide Found In Slider.

 

ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल, शोगी में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला के सौजन्य से ‘नशे से दूर रहें, सुरक्षित भविष्य चुनें’ विषय पर एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल, शोगी में विधिक प्राधिकरण द्वारा ‘ड्रग्स एब्यूज’ पर सेमिनार संपन्न

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

सेमिनार की मुख्य वक्ता DLSA शिमला की.डिप्टी चीफ लीगल एट डिफेन्स कॉन्सिल श्रीमती शैलजा थीं। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्रीमती शैलजा ने कहा, “नशा केवल सेहत ही नहीं, बल्कि परिवार, करियर और समाज सब कुछ छीन लेता है। दोस्तों के दबाव में आकर कभी भी पहली बार नशा ट्राई न करे l श्रीमती शैलजा ने छात्रों को NDPS Act, 1985 के बारे में बताया। उन्होंने समझाया कि नशे का सेवन करना, रखना या बेचना एक गंभीर अपराध है जिसमें 10 साल तक की सजा और जुर्माना हो सकता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यदि कोई छात्र या उसका परिवार नशे की समस्या से जूझ रहा है, तो विधिक सेवा प्राधिकरण मुफ्त कानूनी सलाह और नशा मुक्ति केंद्र तक पहुंचने में मदद करता है। इसके लिए टोल फ्री हेल्पलाइन 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।

विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती किरण शर्मा ने शैलजा जी और विधिक प्राधिकरण की टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “बच्चों को सही समय पर सही दिशा देना हमारा कर्तव्य है। कानून की जानकारी हर नागरिक को होनी चाहिए।”

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close