विशेष

शिमला की वादियों में दौड़ा जज़्बा, 200 धावकों ने जीता ‘मशोबरा मैराथन’ का दिल

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

शिमला की खूबसूरत पहाड़ियों और ठंडी हवाओं के बीच रविवार को “रन एंड थ्राइव फिटनेस” द्वारा आयोजित शिमला मशोबरा मैराथन ने खेल प्रेमियों में नया उत्साह भर दिया। HIPA फेयरलॉन्स, ढली से शुरू हुई इस मैराथन में देशभर से करीब 200 धावकों ने भाग लेकर अपनी फिटनेस और हौसले का दम दिखाया। आयोजन का सफल संचालन कुलदीप संधू ने किया।

Screenshot
Screenshot

मैराथन का रूट जितना खूबसूरत था, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी। धावकों ने HIPA से बैखल्टी तक हिमालयी वादियों के बीच दौड़ लगाई। हर मोड़ पर देवदार के जंगल, ठंडी हवा और पहाड़ों की मनमोहक सुंदरता प्रतिभागियों के लिए यादगार अनुभव बन गई।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

प्रतियोगिता में फुल मैराथन, हाफ मैराथन और 10 किलोमीटर रन जैसी तीन श्रेणियां रखी गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि IGMC शिमला के कैंसर अस्पताल के प्रमुख डॉ. मनीष गुप्ता रहे, जिन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया और युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम को SJVN, डॉ. मनमोहन सिंह HIPA, स्पर्श हॉस्पिटल, SOTTO हिमाचल प्रदेश, जसविंदर कंस्ट्रक्शन, बहल प्रोडक्शन, सजावट कंस्ट्रक्शन, मैक्स प्रोटीन और BONN का सहयोग मिला।

विजेताओं ने दिखाई दमदार प्रतिभा

42 किलोमीटर पुरुष वर्ग में कृष्ण राज रोकाया ने 2:58:11 समय के साथ पहला स्थान हासिल किया।
वहीं महिला वर्ग में नवान्या शर्मा ने 5:37:54 समय के साथ जीत दर्ज की।

मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं रहा, बल्कि फिटनेस, पर्यटन और हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता का शानदार संगम बन गया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close